*गेट जाम हड़ताल सीएमडी से सकारात्मक चर्चा एवं भूविस्थापितों के हित में निर्णय लेने के आश्वासन उपरांत स्थगित*

loksadan.

बिलासपुर माटी अधिकार मंच के द्वारा भूविस्थापित समस्याओं के निराकरण हेतु 13 अगस्त को गेट जाम आंदोलन प्रारंभ किया गया था , जो लगातार दूसरे दिन तक जारी रहा । सीएमडी श्री हरीश दुहान से सकारात्मक वार्ता उपरांत हड़ताल दोपहर 3:00 बजे स्थगित कर दिया गया । श्री हरीश दुहान के द्वारा विस्थापितों के हित में ही निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया गया । मुख्यालय के अधिकारियों से चर्चा उपरांत इस पर अग्रिम कार्यवाही करने की बात कही गई । ज्ञात हो कि 11 अगस्त को हड़ताल टालने के लिए मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टर पर्सनल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई थी । जिसमें सहमति नहीं बनने के कारण ही 13 अगस्त को निर्धारित हड़ताल जारी रखा गया ।

माटी अधिकार मंच के द्वारा कोरबा जिले के कुसमुंडा , गेवरा , दीपका, मानिकपुर , अंबिका परियोजना , बुड़बुड़ सरायपाली परियोजना के भुविस्थापितो एवं प्रभावितों के रोजगार , मुआवजा ,पुनर्वास एवं अन्य ठेका मजदूरों के मांगों के संबंध में एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में गेट जाम आंदोलन 13 अगस्त से शुरू किया गया था जो दूसरे दिन भी जारी रहा । गेट जाम हड़ताल ऐतिहासिक रूप से लगातार 28 घंटे जारी रहा । हड़ताल के प्रथम दिन दो बार अधिकारियों के साथ बैठक हुआ । वार्ता सकारात्मक नहीं होने के कारण हड़ताल लगातार जारी रहा । दूसरे दिन सर्वप्रथम भू राजस्व के अधिकारियों के साथ वार्ता विफल होने के बाद पुनः सीएमडी ने संगठन के प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की । संगठन के अध्यक्ष ब्रजेश श्रीवास ने रोजगार संबंधी मांगों एवं नियमों के संबंध में सीएमडी को विस्तार से बताया । छोटे खातेदार के पक्ष में एवं अर्जन के बाद जन्मे उम्मीदवार के पक्ष मे माननीय उच्च न्यायालय से आदेश जारी किया गया है । जिसके बारे में भी अवगत कराया गया । सीएमडी को भूविस्थापितों की स्थिति से अवगत कराया गया कि रोजगार हेतु नामांकन जमा लेकर वर्षों तक घुमाते रहे । थक हारकर न्यायालय का सहारा लिया । माननीय उच्च न्यायालय से आदेश आने के बाद रोजगार देने के बजाय बार-बार अपील किया जा रहा है । आर्थिक स्थिति से अक्षम होने के कारण उच्चतम न्यायालय जाने की स्थिति में नहीं है । इसलिए बगैर अपील किए रोजगार प्रदान किया जाए । अर्जन के बाद जन्म संबंधी रोजगार प्रकरण का वनटाइम सेटलमेंट के तहत निपटारा किया जाए । जिसे सीएमडी ने गंभीरता पूर्वक सुना एवं संगठन को आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया । सीएमडी के द्वारा कहा गया कि लीगल विभाग एवं भू राजस्व विभाग के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि भूविस्थापितों का गेट में ऐसे बैठने से हमें शर्मिंदगी महसूस होती है , हमें अच्छा नहीं लगता है । हम भूविस्थापितों की समस्याओं का निराकरण के लिए गंभीर हैं ।

आंदोलन का समर्थन करने पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल जी बिलासपुर पहुंचे ।

बिलासपुर में आयोजित आंदोलन को समर्थन करने पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल जी बिलासपुर पहुंचे । इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर अपने पुरखों की जमीन देने वाले किसान दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं । विस्थापितों की जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है । विस्थापितों के हड़ताल का हम समर्थन करते हैं । जनप्रतिनिधि होने के नाते समर्थन करने का हमारा दायित्व बनता है । भविष्य में भी विस्थापितों की हित में हमेशा सहयोग किया जाएगा ।

 

भूविस्थापितो एवं प्रभावितों की रोजगार , मुआवजा , पुनर्वास क्षतिपूर्ति एवं अन्य समस्याओं के समाधान हेतु संगठन के द्वारा लगातार प्रयास किया जाता रहेगा । आने वाले समय में प्रबंधन के द्वारा खातेदारों को लाभ देने में आनाकानी या विलंब करने पर शीघ्र ही खदानो को पूर्ण रूप से बंद कराया जाएगा ।

गेट जाम आंदोलन के दौरान प्रमुख रूप से ज्योतिष खुसरो सरपंच करतली , राजकुमार सरपंच डुकुपथरा , सूर्यभवन सिंह जनपद सदस्य बाता , कृष्ण कुमार सरपंच बाता , उपेंद्र पटेल पार्षद भिलाई खुर्द , अशोक पटेल , सूर्यभवन सिंह, हेमलाल , परमेश्वर बिंझवार , रवि यादव , राजेंद्र पटेल , मोहन पटेल , देवाशीष श्रीवास , मनोज कुमार , रमेश कुमार , सुरेंद्र कुमार , गणेश दास , रामाधार पटेल , जोगीराम , रवि , विनोद पटेल , हिमांशु , सुदामा , शोभा राम, संतोष राठौर , प्रेम यादव , ललित पटेल , रूपचंद , विष्णु पटेल , राजेंद्र , पवन पटेल , सुदामा पांडे , उज्जैन , अजय पटेल , शंकर टेकाम, सोनू , देवनारायण , शिव कुमार , अवध राम , गोविंद सारथी , रविंद्र जगत , सेवा राम , संतोष श्रीवास , प्रकाश कोराम , बसंत , वीर सिंह , देव पटेल , महावीर , मोहन पटेल, संदीप एवं सैकड़ों महिला पुरुष खातेदार प्रभावित, विस्थापित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ दीपेश सैनी के नेतृत्व में थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विगत चार दिनों में बिना नंबर प्लेट चलाने वाले 72 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

        कोरिया। जिले के बचरा पोड़ी क्षेत्र के ग्राम जिल्दा में वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा कराए जा रहे फेंसिंग कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जंगलों के चारों ओर लगाए जा रहे सीमेंट के खंभों को तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं लगाया जा रहा है, जिससे पूरे कार्य की मजबूती पर संदेह पैदा हो गया है। मौके पर बनाए गए एक वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि खंभे लगाने के लिए गड्ढे तो खोदे गए हैं, लेकिन उनमें डाले जा रहे सीमेंट, बालू और गिट्टी को सही तरीके से मिलाया नहीं जा रहा है। इतना ही नहीं, मिश्रण में पानी भी नहीं डाला जा रहा है। सूखे सीमेंट मिश्रण को सीधे गड्ढे में डालकर खंभों के आसपास भर दिया जा रहा है। सामान्य तौर पर निर्माण कार्य में सीमेंट, बालू और गिट्टी को निर्धारित अनुपात में पानी के साथ मिलाकर कंक्रीट तैयार किया जाता है, ताकि खंभे मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ बने रहें। लेकिन जिल्दा क्षेत्र में जिस तरह से कार्य किया जा रहा है, उससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो खंभों को मजबूत बनाने के लिए “बरसात के भरोसे” तकनीक अपनाई जा रही हो। सूखा मिश्रण गड्ढे में डाल दिया गया है और उम्मीद की जा रही है कि बारिश होने पर पानी गिरने से यह अपने आप जम जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह से कार्य किया गया तो खंभे अधिक समय तक टिक नहीं पाएंगे, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होने की आशंका है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है या फिर पूरा काम ठेकेदार और कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करें और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें, ताकि वनों की सुरक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा यह कार्य सही तरीके से पूरा हो सके।

    अन्य खबरे

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला