सिरमिना क्रिकेट प्रीमियर लीग का भव्य समापन, अमका बनी चैंपियन

सुशील जायसवाल

 

सिरमिना/कोरबी।

विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत दूरस्थ वनांचल ग्राम पंचायत सिरमिना में नववर्ष के अवसर पर आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रीमियर लीग–2026 का भव्य समापन फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 7 जनवरी से 14 दिनों तक किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों एवं पड़ोसी जिलों से तीन दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया।

क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला एमसीबी जिले की अमका टीम एवं कोटया टीम के बीच स्वामी आत्मानंद स्कूल खेल मैदान में खेला गया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में खेले गए कड़े संघर्षपूर्ण मुकाबले में अमका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, वहीं कोटया टीम उपविजेता रही।

विजेता टीम अमका को मुख्य अतिथियों द्वारा ₹25,000 नगद एवं शील्ड, जबकि उपविजेता टीम कोटया को ₹12,500 नगद एवं शील्ड प्रदान की गई। प्रतियोगिता में तीसरा एवं चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को भी आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमका टीम के खिलाड़ी को तथा मैन ऑफ द सीरीज का सम्मान अमन को प्रदान किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़, सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी, जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम, पूर्व तहसीलदार जेपी सिंह, जनपद सदस्य कमला पेंद्रो, मंडल महामंत्री राकेश जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि मरकाम, ग्राम पंचायत सिरमिना की सरपंच श्रीमती कैलाश श्याम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. पवन कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत जीवन का हिस्सा है, जीत में संयम और हार में धैर्य जरूरी है। उन्होंने मंच से ही ग्राम सिरमिना में सांस्कृतिक मंच निर्माण हेतु ₹5 लाख देने की घोषणा भी की।

जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़ ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।

मैदान में दर्शकों और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आयोजन समिति द्वारा छक्के एवं शानदार कैच पर डीजे की धुन पर सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस सफल आयोजन में मंच संचालन लालचंद पैंदरो द्वारा किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से यह 14 दिवसीय क्रिकेट महोत्सव खेल भावना, अनुशासन और सौहार्द के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सुशील जायसवाल     सिरमिना/कोरबी। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोरबी पुलिस ने ग्राम पंचायत छिंदिया के आश्रित ग्राम बाबूपारा में छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबूपारा में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सोमवार 9 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 नग स्पेशल व्हिस्की बरामद की। पुलिस ने आरोपी सुमित यादव (35 वर्ष) पिता बनसलाल यादव, निवासी ग्राम बाबूपारा, छिंदिया (पुलिस चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    अन्य खबरे

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया