स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी तस्वीर: निरीक्षण में दिखी व्यवस्थाओं की खामियां, मड़ाई उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला बंद

सुशील जायसवाल

कोरबा/कोरबी चोटिया।

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के प्रयास लगातार जारी हैं। कलेक्टर अजीत बसंत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केसरी ने 18 सितंबर को कोरबी, सिरमिना और पोड़ी-उपरोड़ा के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वहीं, दूसरी ओर 20 सितंबर को मड़ाई उप स्वास्थ्य केंद्र के बंद होने की शिकायत ने पूरे इलाके की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


🔎 सीएमएचओ का औचक निरीक्षण

 

निरीक्षण के दौरान डॉ. केसरी ने कई खामियां पकड़ीं और सुधार के सख्त निर्देश दिए।

 

उपस्थिति रजिस्टर, ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण और पैथोलॉजी का निरीक्षण किया।

 

आभा आईडी न बनने पर मितानिनों को हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया।

 

ओपीडी रजिस्टर में फ्री व पेड मरीजों का अलग-अलग कॉलम बनाने का आदेश।

 

लैब में बायोकेमिस्ट्री मशीन बंद पाई गई, जिस पर नाराजगी जताई गई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

 

मरीजों के लिए भोजन की गुणवत्ता और उसका रजिस्टर संधारित करने का आदेश।

 

बुखार के मरीजों को सामान्य वार्ड में रखने के निर्देश।

 

सिरमिना अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट निपटान, बरसात के पानी से बचाव, संचालन समय और नए उपस्थिति पंजी पर खास जोर।

 

 

डॉ. केसरी ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आधार आधारित उपस्थिति अनिवार्य होगी, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल करना अनिवार्य होगा।

 

 

🚪 मड़ाई उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला

 

जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र मड़ाई (बहरी झरिया) के उप स्वास्थ्य केंद्र की हालत और भी चिंताजनक है। 20 सितंबर को क्षेत्रीय दौरे पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य एवं गो.ग.पा. जिला अध्यक्ष विद्वान सिंह मरकाम ने देखा कि उप स्वास्थ्य केंद्र ताला बंद है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि यहां लंबे समय से कर्मचारियों की अनुपस्थिति और अव्यवस्था बनी हुई है। मौसमी बुखार, खांसी-जुकाम और प्रसव जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। हाल ही में सीएमएचओ का निरीक्षण हुआ था, लेकिन मड़ाई केंद्र पर किसी की नजर नहीं पड़ी।

 

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है कि गरीब तबके के लोग इलाज के अभाव में परेशान हैं और शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

📌 पंचायत सदस्य का आश्वासन

 

विद्वान सिंह मरकाम ने इस गंभीर मुद्दे को आगामी जिला पंचायत सामान्य सभा में उठाने और सीएमएचओ को अवगत कराने का आश्वासन दिया।

 

 

 

👉 एक ओर जहां जिला प्रशासन स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर मड़ाई उप स्वास्थ्य केंद्र का ताला बंद

रहना जमीनी सच्चाई और खामियों को उजागर करता है।

 

  • Related Posts

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे मांगने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी 2026 की शाम ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया था। उस समय प्रार्थी की एक महिला मित्र भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी शाम को होने की बात कहकर रोशनी खुंटे ने पहले ही अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजकर संबंध बनाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपिया ने गुप्त रूप से मोबाइल छुपाकर उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद आरोपिया रोशनी खुंटे ने प्रार्थी के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजते हुए पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की बात कहकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने आरोपिया रोशनी खुंटे (28 वर्ष), पति करन खुंटे, निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी अलग से की है। मामले की आगे की जांच जारी है।  

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ✍️ भागीरथी यादव   तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते खोलने में लाएं तेजी, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश   बीजापुर। जिले में संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा ने अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने तथा स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नियद नेल्लानार क्षेत्रों सहित आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते शीघ्र खोलने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकांश शासकीय योजनाओं की राशि सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित होती है, इसलिए सभी हितग्राहियों का बैंक खाता होना आवश्यक है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए कहा। इस दौरान डीएफओ रमेश जांगड़े और इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बलगा ने अधिकारियों को फील्ड भ्रमण के दौरान शाखकर्तन कार्यों का निरीक्षण करने तथा ग्रामीणों को जंगल में आग न लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगने से जैव विविधता को नुकसान पहुंचता है और मिट्टी की उर्वरता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बैठक में वर्तमान समय में चल रहे महुआ संग्रहण कार्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को महुआ और इमली के समर्थन मूल्य की जानकारी देने तथा वनोपज को समर्थन मूल्य से कम कीमत पर नहीं बेचने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

    अन्य खबरे

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा