
कोरबा। कोरबा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर भोले बाबा की भव्य बारात निकाली जाएगी। आयोजन समिति ने बताया कि बारात दोपहर 3 बजे सुनालिया नहर के पास स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर अग्रसेन भवन के समीप काली मंदिर तक पहुंचेगी।
बारात में भगवान शिव विशाल नंदी पर सवार रहेंगे। उनके साथ भूत-प्रेत गण, अघोरी, विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां और धार्मिक पात्र आकर्षण का केंद्र होंगे। श्रीराम दरबार, शनि देव, नरसिंह अवतार, बाहुबली हनुमान, भद्रकाली, महाकाली सहित अनेक स्वरूप सजे-धजे रथों पर नगर भ्रमण करेंगे। धमाल बैंड और आकर्षक आतिशबाजी के बीच शोभायात्रा आगे बढ़ेगी।
बारात दूरपा रोड स्थित काली शिव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव और माता पार्वती का पारंपरिक विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार 16 फरवरी को दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम 7 बजे से अद्भुत धार्मिक झांकियों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।
समिति ने बच्चों, युवाओं और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि वर्षों बाद ऐसा शुभ संयोग बना है, इसलिए श्रद्धालु इस पावन अवसर पर शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
विनीत, काली शिव मंदिर, दूरपा रोड, कोरबा






