
कोरिया, 9 अक्टूबर 2025:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को नगर में भव्य विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन हुआ। सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्तियों में भाग लिया।
पथ संचलन खेल मैदान बाजारपारा से प्रारंभ होकर कामता चौक, नगर स्कूलपारा, पटेलपारा, ठिहाईपारा होते हुए पुनः बाजारपारा मैदान में संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह मातृशक्ति व नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज प्रणाम व शस्त्र पूजन से हुआ।
मुख्य वक्ता शंकर साव, प्रांत धर्मजागरण समन्वयक (छग) ने कहा —
“विजयादशमी संघ का स्थापना दिवस है। 1925 में डॉ. हेडगेवार द्वारा स्थापित संघ आज 100 वर्ष पूरे कर चुका है और इसके कार्यकर्ता 100 से अधिक देशों में सेवा कार्य कर रहे हैं। स्वयंसेवक होना गर्व की बात है — यह राष्ट्र सेवा की भावना का प्रतीक है।”
उन्होंने पंच परिवर्तन पर बल देते हुए कहा — पर्यावरण संरक्षण, छुआछूत का उन्मूलन, स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग, भारतीय परंपराओं के अनुसार उत्सव मनाना और बच्चों को अच्छे संस्कार देना जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार (वरिष्ठ नागरिक) एवं विशिष्ट अतिथि शुकवाजर पण्डो (उपसरपंच उमझर) ने की।
कार्यक्रम में दीपक रामजी, नवनीत कुशवाहा, सुरेंद्र राजवाड़े, रविशंकर प्रजापति, राजेंद्र राजवाड़े, राजू मिश्रा, परमेश्वर राजवाड़े, सहित सैकड़ों स्वयंसेवक व मातृशक्ति शामिल रहे।
इस अवसर पर अंकुश दास, अर्पित गुप्ता, सूरज, किशन ने गीत व प्रार्थना प्रस्तुत की, जबकि राजेंद्र राजवाड़े की टीम ने आत्मरक्षा कराटे प्रदर्शन किया। मंच संचालन राजेंद्र जी और आभार प्रदर्शन बिजेंद्र नाविक ने किया।






