गुरसिया पुल बना मौत का जाल

✍️ भागीरथी यादव

 

नेशनल हाईवे 130 की लापरवाही ने ली एक और जान

कोरबा निवासी प्रकाश श्रीवास की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

कोरबा/बांगो, 

नेशनल हाईवे 130 पर स्थित गुरसिया तान नदी पुल एक बार फिर मौत का कारण बन गया। जर्जर पुल और गहरे गड्ढों की अनदेखी ने कोरबा के एक युवक की जान ले ली, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा गुरुवार रात करीब 10 बजे उस वक्त हुआ, जब स्कूटी सवार तीन युवक कोरबा से परला की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल पर बने खतरनाक गड्ढे में स्कूटी पड़ते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और रेलिंग से जा टकराया। हादसा इतना भयावह था कि कोरबा पुरानी बस्ती देवांगन मोहल्ला निवासी प्रकाश श्रीवास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरि गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरे युवक अनमोल गोस्वामी को हल्की चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरसिया पुल लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। जगह-जगह गड्ढे, टूटी सतह और कमजोर रेलिंग इस पुल को हर गुजरने वाले के लिए खतरा बना चुके हैं। इसके बावजूद नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से न तो समय पर मरम्मत की गई और न ही कोई वैकल्पिक सुरक्षित मार्ग बनाया गया।

चौंकाने वाली बात यह है कि पुल पर भारी वाहनों के प्रतिबंध का बोर्ड तो लगाया गया है, लेकिन डायवर्जन मार्ग की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जबकि इस पुल की मरम्मत के लिए राशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन और बांगो थाना द्वारा बार-बार गड्ढों की मरम्मत की मांग की जाती रही, लेकिन हर बार नेशनल हाईवे प्रबंधन ने “बरसात के बाद मरम्मत” का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

बांगो थाना प्रभारी ने इस हादसे को घोर लापरवाही करार दिया है। वहीं मृतक के परिजनों और क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नेशनल हाईवे अधिकारियों को आम नागरिकों की जान की कोई परवाह नहीं है। वीआईपी मार्गों पर जहां तत्काल मरम्मत कर दी जाती है, वहीं आम जनता के इस्तेमाल वाले रास्तों को नजरअंदाज किया जाता है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि नेशनल हाईवे प्रबंधन की लापरवाही से हुई मौत है। यदि समय रहते पुल की मरम्मत, गड्ढों को भरा गया होता और सुरक्षित डायवर्जन बनाया गया होता, तो आज एक परिवार का चिराग बुझता नहीं।

परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जिम्मेदार नेशनल हाईवे अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और तत्काल गुरसिया पुल की मरम्मत कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आगे किसी और की जान न जाए।

  • Related Posts

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा, 10 मार्च। कोरबा में हसदेव नदी में नहाने के दौरान डूबे 22 वर्षीय युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद बरामद कर लिया गया। दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और नगरसेना की गोताखोर टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर नौशाद खान अपने तीन दोस्तों के साथ हसदेव नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक को बहता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन वे उसे नहीं बचा सके और किसी तरह खुद सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद दर्री थाना पुलिस और जिला प्रशासन की नगरसेना गोताखोर टीम ने नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिनों की तलाश के बाद मंगलवार को गोताखोरों को युवक का शव नदी में जलकुंभी के बीच फंसा हुआ मिला, जिसे बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक नौशाद खान दर्री क्षेत्र के जय भगवान गली का निवासी था और सीएसईबी पावर प्लांट में ठेका कर्मचारी के रूप में वेल्डिंग का काम करता था। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। करीब छह माह पहले ही उसकी मां का बीमारी के कारण निधन हो गया था। युवक की मौत की खबर से परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में आरिफ खान को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आरिफ खान ने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आरिफ खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत ही संगठन की असली शक्ति होती है। सभी साथियों के सहयोग से जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। आरिफ खान की नियुक्ति पर कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। साथ ही विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

    अन्य खबरे

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी