
पाली-कोरबा से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट
नुनेरा। नवरात्रि के पावन अवसर पर सुरेश दुबे के निवास में मां दुर्गा की प्रतिमा विधिवत् स्थापित की गई। महाष्टमी पर विशेष पूजन-अर्चन, हवन एवं कन्या भोज का आयोजन भक्ति-भाव के साथ सम्पन्न हुआ।

पूजा-अर्चना का संचालन आचार्य अमन तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया। हवन के दौरान भक्तों ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके उपरांत कन्या पूजन कर उन्हें भोजन व उपहार प्रदान किए गए।
पूरे आयोजन में धार्मिक माहौल छाया रहा। श्रद्धालु लगातार मां दुर्गा के जयकारे लगाते रहे। आयोजनकर्ता सुरेश दुबे ने बताया कि नवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा और शक्ति की उपासना का प्रतीक है, और इसी भावना से यह आयोजन किया गया।






