कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना: गर्भवती पत्नी को छोड़ युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने जताई जादू-टोना की आशंका

✍️ भागीरथी यादव

 

कोरबा। जिले के कटघोरा क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहित युवक ने कथित रूप से परफ्यूम पीने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतक की पत्नी सात माह की गर्भवती है, जिसके सिर से पति का साया उठ गया।

मृतक की पहचान कटघोरा निवासी 28 वर्षीय विद्यासागर के रूप में हुई है, जो पेशे से मिस्त्री था। परिजनों के अनुसार, विद्यासागर शांत स्वभाव और सरल जीवन जीने वाला युवक था। उसकी शादी वर्ष 2025 में हुई थी और परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन बीते कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा था।

मृतक

परफ्यूम पीकर उठाया आत्मघाती कदम

सोमवार 5 जनवरी को विद्यासागर घर पहुंचा और अपने छोटे भाई से परफ्यूम मांगा। परफ्यूम लगाने के बाद वह उसे लेकर अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे की ओर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि विद्यासागर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। कमरे से परफ्यूम की खाली शीशी भी बरामद हुई, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने फांसी लगाने से पहले परफ्यूम पी लिया था।

घटना के बाद परिजन बदहवास हालत में उसे नीचे उतारकर कटघोरा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जादू-टोना को लेकर डरा हुआ था युवक: परिजन

मृतक के बड़े भाई बजरंग सिंह उइके ने बताया कि विद्यासागर पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। कभी वह बिल्कुल सामान्य रहता, तो कभी अचानक असहज और घबराया हुआ नजर आता। परिजनों का आरोप है कि किसी जादू-टोने के डर के कारण वह अंदर ही अंदर टूट चुका था। ग्रामीण क्षेत्रों में फैले अंधविश्वास के चलते परिवार को शक है कि इसी मानसिक दबाव ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर किया।

पुलिस जांच में जुटी, बयान दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेश मणि सोनवानी ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की डायरी आगे की जांच के लिए संबंधित थाने भेजी जा रही है।

विशेषज्ञ बोले- अंधविश्वास बन सकता है जानलेवा

इस मामले पर चिकित्सक डॉ. दिनेश मिश्र ने चिंता जताते हुए कहा कि समाज में फैला अंधविश्वास और जादू-टोने का डर लोगों को मानसिक रूप से कमजोर कर देता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जादू-टोना कोई वास्तविक कारण नहीं होता, बल्कि यह भ्रम और मानसिक भय होता है, जो व्यक्ति को गंभीर तनाव और अवसाद की ओर ले जा सकता है।

यह घटना न सिर्फ एक परिवार की खुशियों को उजाड़ गई, बल्कि समाज के सामने यह सवाल भी छोड़ गई कि अंधविश्वास और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कितनी भयावह साबित हो सकती है।

  • Related Posts

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

        कोरबा। शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ओवरब्रिज से गुजर रही स्कॉर्पियो से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई देने लगीं। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। टीआई मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते वाहन सवार बाहर निकल गए, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर के सबसे व्यस्त ओवरब्रिज पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। (देखें VIDEO)

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। अयोध्यापुरी से पार्षद एवं एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर की गई इस नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बंटी सरोज शांडिल लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में सक्रिय रूप से जनसेवा के कार्यों में लगे रहे हैं। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद बंटी सरोज शांडिल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त