हाईटेक चोरी का पर्दाफाश: वॉकी-टॉकी से बात कर 2 घंटे में दो मकान साफ करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव

 

 

जगदलपुर (बस्तर): बस्तर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक ऐसे शातिर अंतरराज्यीय चोर गिरोह को दबोचा है, जो मोबाइल के बजाय वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल कर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने महज 4 दिनों के भीतर सनसिटी और वृंदावन कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैWhatsApp-Video-2026-02-01-at-6.39.59-PM-1

मात्र 2 घंटे में दी दो बड़ी वारदातों को अंजाम

बीती 29 जनवरी की शाम शातिर चोरों ने शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सूने मकानों को निशाना बनाया:

कोतवाली क्षेत्र: सनसिटी स्थित एक सूना मकान।

बोधघाट क्षेत्र: वृंदावन कॉलोनी स्थित एक सूना मकान।

आरोपियों ने इन दोनों जगहों से लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के कीमती आभूषण पार कर दिए थे।

पकड़े जाने से बचने के लिए ‘वॉकी-टॉकी’ का सहारा

पुलिस की सर्विलांस और लोकेशन ट्रेसिंग से बचने के लिए आरोपियों ने किसी भी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया। वे आपस में बातचीत के लिए वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल कर रहे थे। चोरी करने के बाद आरोपी तुरंत विशाखापट्टनम भाग गए थे।

400 CCTV कैमरों ने खोला राज

बस्तर पुलिस ने इस चुनौती को स्वीकार किया और शहर के लगभग 400 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान हुई और उनके मूवमेंट पर नजर रखी गई। जब आरोपी विशाखापट्टनम से वापस बस्तर के रास्ते रायपुर भागने की फिराक में थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें जगदलपुर के पास धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

पकड़े गए आरोपी अलग-अलग राज्यों और जिलों से ताल्लुक रखते हैं:

अभिषेक खंडारा (पंजाब)

विशाल वाल्मीकि (हरियाणा)

नरेंद्र सिंह (भिलाई, छत्तीसगढ़)

विक्की कुमार वर्मा (दुर्ग, छत्तीसगढ़)

पुलिस की अपील: बस्तर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों से बाहर जाते समय सुरक्षा का ध्यान रखें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।