*धरसीवां में 3 लाख की ठगी का हाई-प्रोफाइल मामला

✍️ भागीरथी यादव 

धरसीवां। खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी पेट्रोल पंप में एक सनसनीखेज ठगी का मामला सामने आया है, जहां सांकरा निवासी किराना व्यवसायी अमित जैन से करीब 2 लाख 86 हजार रुपये ठग लिए गए। घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस द्वारा FIR तक दर्ज न किए जाने से व्यापारी बेहद नाराज़ और परेशान हैं।

मुंशी की आवाज और हुलिया की नकल कर ठग ने दिया वारदात को अंजाम

व्यापारी अमित जैन ने बताया कि उन्हें जगदंबा रईस मिल की उधारी राशि चुकानी थी। तभी उनके मुंशी सोनी के नाम पर एक फोन आया—भुगतान लेने के लिए भनपुरी स्थित दम्मानी पेट्रोल पंप बुलाया गया।

निर्धारित समय पर पहुंचने पर उन्हें एक स्कूटी सवार व्यक्ति मिला, जिसकी कद-काठी और आवाज बिल्कुल मुंशी जैसी थी, और चेहरे पर रुमाल बंधा था। बिना किसी शक के व्यापारी ने उसे 2 लाख 86 हजार रुपये सौंप दिए।

कुछ देर बाद जब अमित जैन ने असली मुंशी से पैसे गिनने को कहा, तो जवाब मिला—

“मैं तो पैसे लेने आया ही नहीं!”

यही वह क्षण था जब व्यापारी के होश उड़ गए।

थाने में तीन दिनों से चक्कर—लेकिन FIR नहीं

घटना के तुरंत बाद अमित जैन खमतराई थाना पहुंचे और पूरी घटना बताई। उनका आरोप है कि—

“तीन दिन से रोज़ थाने का चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन FIR दर्ज नहीं की जा रही। सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।”

सबसे बड़ा सवाल – ठग तक जानकारी पहुंची कैसे?

इस वारदात نے कई सवालों को जन्म दिया है—

• भुगतान को लेकर बातचीत केवल व्यापारी और मुंशी के बीच हुई, फिर किसी तीसरे व्यक्ति को इसकी जानकारी कैसे मिली?

• क्या बातचीत लीक हुई?

• क्या ठग पहले से व्यापारी की गतिविधियों पर नजर रख रहा था?

• मुंशी की आवाज और हुलिया की इतनी सटीक नकल ठग ने कैसे तैयार की?

व्यापारी वर्ग में नाराज़गी – देरी अपराधियों के हौसले बढ़ाती

स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि ऐसी गंभीर ठगी में FIR में देरी बेहद चिंता का विषय है। समय पर कार्रवाई न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं।

अब देखना यह है कि खमतराई पुलिस कब FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू करती है।

पीड़ित अभी भी न्याय की प्रतीक्षा में है।

 

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त