
कोरबा। एचएमएस कुसमुंडा परियोजना की नई कार्यकारिणी का गठन 21 सितंबर को क्षेत्रीय कार्यालय में किया गया। बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में नोटिफिकेशन जारी कर डंपर ऑपरेटर रामेश्वर वैष्णव को अध्यक्ष और ओवरमेन देवेंद्र सिंह को सचिव नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री सह जेसीसी सदस्य अशोक कुमार साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पिछली मेंबरशिप वेरिफिकेशन में संगठन की स्थिति उम्मीद के अनुरूप नहीं रही थी। संगठन को मजबूत करने और वर्चस्व कायम रखने के लिए नए चेहरों को मौका दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुसमुंडा क्षेत्र में नई पीढ़ी की भर्ती हो रही है और पुरानी पीढ़ी सेवानिवृत्त हो रही है, इसलिए नई ऊर्जा और जिम्मेदारी युवाओं को देना समय की जरूरत है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह (हैप्पी) ने अपने संबोधन में कहा कि समिति आपसी सहमति और पदाधिकारियों की गुणवत्ता के आधार पर बनाई गई है। उन्होंने अपील की कि सभी पदाधिकारी मिलकर काम करें और संगठन को मजबूत दिशा दें।
इस मौके पर एरिया सेफ्टी बोर्ड मेंबर जनार्दन यादव, सोनू प्रताप सिंह, हाउसिंग कमेटी सदस्य एल.पी. सिंह, अखिल मिश्रा, स्पोर्ट्स कमेटी सदस्य संतोष कुमार समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।






