
✍️ भागीरथी यादव
कोरबा/दर्री।
दर्री थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी और अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। सूत्रों से पता चला है कि असामाजिक तत्व रात के समय ट्रकों को रोककर चालकों से जबरन पैसे वसूल रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में यह पूरी घटना कैद दिखाई दे रही है, जिसमें दबंगई के साथ उगाही करते लोग नजर आ रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि पैसा न देने पर ट्रक चालकों को धमकाया और मारपीट तक की जाती है। इस वजह से परिवहन कारोबारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है और क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था भी बाधित हो रही है।
सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि प्रभावित चालक और परिवहन संघ इस मामले को लेकर गंभीर चर्चा कर रहे हैं और आगे की रणनीति तय कर रहे हैं।






