भानुप्रतापपुर–दल्ली राजहरा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

✍️ भागीरथी यादव 

 

भानुप्रतापपुर–दल्ली राजहरा मार्ग पर ग्राम टेकाढ़ोडा (साल्हे) के पास शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। दोनों युवक बाइक से भानुप्रतापपुर की ओर जा रहे थे, तभी लौह अयस्क से भरे एक ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ट्रक के नीचे फंस गया, जबकि दूसरा पिछले पहियों के नीचे दब गया। बताया जा रहा है कि ट्रक बाइक समेत दोनों युवकों को करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ आगे बढ़ गया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कच्चे पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के नीचे फंसी बाइक व शव को निकालने के लिए जेसीबी मशीन की सहायता ली गई। हादसे के चलते करीब एक घंटे तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

  • Related Posts

    दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में ‘परीक्षा पर चर्चा’: आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संदेश

      ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। Delhi World Public School, Manendragarh में विद्यार्थियों के मानसिक सशक्तिकरण और परीक्षा तनाव को कम करने के उद्देश्य से ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का प्रभावशाली आयोजन किया गया। यह पहल देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा प्रारंभ की गई है, जिसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के दबाव से उबारते हुए उन्हें आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण की ओर प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने परीक्षा को भय नहीं, बल्कि सीखने और स्वयं को परखने का अवसर मानने की सीख प्राप्त की। प्रधानमंत्री के संदेशों के माध्यम से समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, संतुलित दिनचर्या और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे न केवल परीक्षा को लेकर व्याप्त अनावश्यक तनाव कम होता है, बल्कि छात्रों में आत्मअनुशासन और लक्ष्य के प्रति स्पष्टता भी विकसित होती है। कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों में उत्साह और ऊर्जा स्पष्ट रूप से देखने को मिली। उन्होंने परीक्षा को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ देने और निरंतर प्रयास करते रहने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने इस प्रेरणादायक पहल के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे मार्गदर्शी कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।

    जिला अस्पताल मनेन्द्रगढ़: 220 बिस्तरों की इमारत, लेकिन डॉक्टरों का टोटा—मरीजों पर संकट गहराया

    ✍️ भागीरथी यादव   एमसीबी। कागज़ों में 220 बिस्तरीय दर्जा प्राप्त सिविल चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ की जमीनी हकीकत स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रही है। अस्पताल में पदस्थ कई अनुबंधित चिकित्सकों की लंबी अनुपस्थिति ने नियमित उपचार सेवाओं से लेकर इमरजेंसी ड्यूटी तक को प्रभावित कर दिया है। परिणामस्वरूप मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा और व्यवस्था सवालों के घेरे में है। अधीक्षक बनाम सीएमएचओ: विरोधाभासी दावे अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी ने डॉक्टरों की कमी और उससे उत्पन्न प्रशासनिक कठिनाइयों को लेकर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखा है। वहीं, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, एमसीबी की ओर से स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सीएमएचओ स्तर पर डॉक्टरों की संख्या को लेकर स्पष्ट जानकारी तक उपलब्ध नहीं है। यह विरोधाभास स्वयं में प्रशासनिक समन्वय की कमी को उजागर करता है। मरीज भुगत रहे अव्यवस्था का खामियाजा डॉक्टरों की कमी का सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है। ओपीडी सीमित, इमरजेंसी पर दबाव और गंभीर मामलों में रेफरल की संख्या बढ़ना अब सामान्य हो गया है। कई मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। मशीन है, सेवा नहीं: सोनोग्राफी बनी प्रतीक्षा का नाम अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध है, लेकिन नियमित जांच सुविधा नहीं मिल पा रही। सीमित दिनों में ही जांच होने से गर्भवती महिलाओं और दूरदराज से आने वाले मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। अक्सर अगली तारीख देकर मरीजों को लौटा दिया जाता है या निजी केंद्रों का सहारा लेने को मजबूर किया जाता है। यह स्थिति संसाधनों के उपयोग और निगरानी तंत्र पर प्रश्नचिह्न लगाती है। बड़ा दर्जा, कमजोर व्यवस्था नगर अस्पताल से जिला अस्पताल का दर्जा मिलने के बावजूद सुविधाओं का विस्तार अपेक्षित स्तर तक नहीं हो सका। केवल भवन और बिस्तर संख्या बढ़ाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी नहीं होतीं; इसके लिए पर्याप्त डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता अनिवार्य है। जवाबदेही तय करने की मांग एक ओर अधीक्षक द्वारा समस्या उजागर की जा रही है, दूसरी ओर प्रशासनिक स्तर पर इनकार—ऐसी स्थिति में आम जनता भ्रमित है। सवाल यह है कि यदि जिला मुख्यालय के अस्पताल का यह हाल है, तो ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति कैसी होगी? अब आवश्यकता केवल आश्वासनों की नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई और पारदर्शिता की है। स्वास्थ्य सेवाएं अधिकार हैं, सुविधा नहीं। मनेन्द्रगढ़ के मरीज इंतजार में हैं—क्या व्यवस्था जागेगी या हालात यूं ही कागज़ों तक सीमित रहेंगे?    

    अन्य खबरे

    दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में ‘परीक्षा पर चर्चा’: आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संदेश

    दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में ‘परीक्षा पर चर्चा’: आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संदेश

    जिला अस्पताल मनेन्द्रगढ़: 220 बिस्तरों की इमारत, लेकिन डॉक्टरों का टोटा—मरीजों पर संकट गहराया

    जिला अस्पताल मनेन्द्रगढ़: 220 बिस्तरों की इमारत, लेकिन डॉक्टरों का टोटा—मरीजों पर संकट गहराया

    अधिवक्ताओं की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं: जिला अधिवक्ता संघ मनेन्द्रगढ़ ने की एफआईआर की मांग

    अधिवक्ताओं की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं: जिला अधिवक्ता संघ मनेन्द्रगढ़ ने की एफआईआर की मांग

    भानुप्रतापपुर–दल्ली राजहरा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

    भानुप्रतापपुर–दल्ली राजहरा मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

    बरबसपुर बायपास पर अवैध स्क्रैप यार्ड पर उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लाख का माल जब्त

    बरबसपुर बायपास पर अवैध स्क्रैप यार्ड पर उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लाख का माल जब्त

    दर्री में नए टीआई का सख़्त एक्शन: पदभार संभालते ही बदमाशों को थाने बुलाकर दी चेतावनी

    दर्री में नए टीआई का सख़्त एक्शन: पदभार संभालते ही बदमाशों को थाने बुलाकर दी चेतावनी