छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सुशील जायसवाल 

 

 

कोरबा/कोरबी चोटिया:

जिले के कोरबी चौकी क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग युवती ने कथित छेड़छाड़ की घटना से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबी चौकी इलाके का है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी नरेंद्र ने उसके साथ जबरन छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद युवती लोक-लाज और मानसिक तनाव से काफी परेशान रहने लगी।

बताया जा रहा है कि इसी मानसिक दबाव के चलते नाबालिग ने कोरबी क्षेत्र स्थित छिदिया नर्सरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि जांच के बाद आरोपी नरेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, अपहरण, छेड़छाड़ तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

  • Related Posts

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। प्रधानमंत्री Narendra Modi की नीतियों और कथित तानाशाही के विरोध में आयोजित संसद घेराव आंदोलन में शामिल होने के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ यात्रा शुरू की। यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव के विरोध में देशभर से युवा कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर संसद भवन का घेराव करेंगे। इसी कड़ी में कोरबा जिले से भी युवाओं की टीम बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई। रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन लोकतंत्र की रक्षा और युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता और युवा वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है, जिसके विरोध में अब युवाओं ने सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने का निर्णय लिया है। यूथ कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि दिल्ली में होने वाले इस बड़े आंदोलन में देशभर के हजारों युवा शामिल होंगे और अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाएंगे। कोरबा से भी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ आंदोलन में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं।  

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    सुशील जायसवाल     कोरबा (जटगा पसान) – कटघोरा से पेंड्रा रोड की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और धूल-मिट्टी के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से गुजरने वाले बाइक सवार और अन्य वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कुछ दिन पहले सड़क पर पीली मिट्टी डालकर मरम्मत का दिखावा किया गया, जिससे समस्या और बढ़ गई है। धूल उड़ने से राहगीरों और आसपास के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर चलना अब खतरे से खाली नहीं है। जगह-जगह बने गड्ढों और उखड़ी गिट्टियों के कारण आए दिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। बाइक सवारों का कहना है कि कब गड्ढे से पत्थर या गिट्टी उछलकर किसी को चोट पहुंचा दे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा केवल लीपा-पोती कर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन सड़क की वास्तविक समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर भी जारी हो चुका है, लेकिन कई वर्षों से काम शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा आम नागरिकों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर कर चुकाना पड़ रहा है।      

    अन्य खबरे

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    चिरमिरी के जंगलों में आगजनी, वन संपदा पर मंडराया खतरा; संसाधनों की कमी से जूझ रहा वन विभाग

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप, 3000 रुपये तक वसूली की चर्चा; होटलों के सामने गैस संकट

    कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप, 3000 रुपये तक वसूली की चर्चा; होटलों के सामने गैस संकट

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना