मनेंद्रगढ़ गांधी चौक पर अवैध अतिक्रमण का बोलबाला, प्रशासनिक दावों की सरेआम हो रही पोल-खोल

✍️ भागीरथी यादव 

 

एमसीबी/मनेंद्रगढ़।

जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ का हृदय कहे जाने वाला गांधी चौक से स्टेशन रोड तक का इलाका इन दिनों अवैध अतिक्रमण का पर्याय बन चुका है। चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर बेलगाम सब्जी ठेलों का कब्ज़ा नगर प्रशासन की निष्क्रियता की गवाही दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका द्वारा सब्जी मंडी एवं स्थायी दुकानों की समुचित व्यवस्था उपलब्ध होने के बावजूद नियमों को ठेंगा दिखाकर खुलेआम सड़कों पर व्यवसाय किया जा रहा है।

इस गंभीर समस्या को लेकर कुछ दिन पूर्व नगर पालिका परिषद के अधिकारियों एवं सीएमओ को प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराया गया था, लेकिन नतीजा सिफ़र रहा। स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। सुबह से शाम तक गांधी चौक और स्टेशन रोड ठेलों से पटे रहते हैं, जिससे न केवल स्थायी दुकानदारों का व्यवसाय चौपट हो रहा है, बल्कि पहले से संकरी सड़कों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

विडंबना यह है कि जिला मुख्यालय होने के बावजूद मनेंद्रगढ़ आज भी चौड़ी और सुगम सड़कों से वंचित है। ऐसे में अवैध अतिक्रमण शहर की समस्याओं को और भयावह बना रहा है। एम्बुलेंस, स्कूल वाहन और आम नागरिकों का आवागमन आए दिन बाधित हो रहा है।

गौरतलब है कि 27 दिसंबर 2025 को कई समाचार पत्रों में प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त अभियान चलाने के दावे किए गए थे। नगर पालिका सीएमओ ने भी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नागरिकों को राहत देने की बात कही थी तथा व्यापारियों से निर्धारित सीमा में व्यवसाय करने की अपील की थी।

लेकिन ज़मीनी हकीकत इन दावों के ठीक उलट नजर आ रही है।

10 जनवरी 2026 को इस संबंध में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी दीपेश सैनी से मुलाकात की गई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नगर पालिका को पहले ही स्थिति से अवगत कराया जा चुका है और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल पूर्ण सहयोग के लिए तैयार है, लेकिन जब संबंधित अधिकारी ही गंभीरता नहीं दिखा रहे, तो पुलिस अकेले क्या कर सकती है।

अब सवाल सीधे और तीखे हैं—

क्या अधिकारी सिर्फ फाइलों में ही सक्रिय हैं?

क्या कार्रवाई केवल प्रेस विज्ञप्तियों तक सीमित है?

अगर नगरीय प्रशासन वास्तव में सक्रिय होता, तो गांधी चौक और शहर के अन्य प्रमुख चौराहों से अतिक्रमण अब तक हट चुका होता।

अब जनता जवाब चाहती है—

दावे कब ज़मीन पर उतरेंगे?

या फिर अवैध अतिक्रमण यूँ ही शहर की रफ्तार रोकता रहेगा?

 

  • Related Posts

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे मांगने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी 2026 की शाम ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया था। उस समय प्रार्थी की एक महिला मित्र भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी शाम को होने की बात कहकर रोशनी खुंटे ने पहले ही अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजकर संबंध बनाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपिया ने गुप्त रूप से मोबाइल छुपाकर उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद आरोपिया रोशनी खुंटे ने प्रार्थी के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजते हुए पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की बात कहकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने आरोपिया रोशनी खुंटे (28 वर्ष), पति करन खुंटे, निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी अलग से की है। मामले की आगे की जांच जारी है।  

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ✍️ भागीरथी यादव   तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते खोलने में लाएं तेजी, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश   बीजापुर। जिले में संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा ने अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने तथा स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नियद नेल्लानार क्षेत्रों सहित आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते शीघ्र खोलने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकांश शासकीय योजनाओं की राशि सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित होती है, इसलिए सभी हितग्राहियों का बैंक खाता होना आवश्यक है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए कहा। इस दौरान डीएफओ रमेश जांगड़े और इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बलगा ने अधिकारियों को फील्ड भ्रमण के दौरान शाखकर्तन कार्यों का निरीक्षण करने तथा ग्रामीणों को जंगल में आग न लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगने से जैव विविधता को नुकसान पहुंचता है और मिट्टी की उर्वरता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बैठक में वर्तमान समय में चल रहे महुआ संग्रहण कार्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को महुआ और इमली के समर्थन मूल्य की जानकारी देने तथा वनोपज को समर्थन मूल्य से कम कीमत पर नहीं बेचने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

    अन्य खबरे

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा