
Loksadan। बीजापुर – जिला मुख्यालय से लगे गंगालूर इलाके में नक्सलियों की खूनी करतूत एक बार फिर सामने आई है। नेन्द्रा में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती की बीती रात हत्या कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक, कल्लू ताती शुक्रवार की शाम स्कूल से लौट रहे थे, तभी नक्सलियों ने उन्हें अगवा कर लिया। देर रात अपहरण के बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षादूत मूलतः तोड़का गाँव का निवासी था।
पिछले कुछ वर्षों में नक्सलियों ने लगातार शिक्षादूतों को निशाना बनाया है। खासतौर पर बंद स्कूलों के पुनः संचालन के बाद ये हमले और तेज हुए हैं। अब तक अकेले बीजापुर जिले में 5 और पड़ोसी सुकमा जिले में 4 शिक्षादूतों की हत्या हो चुकी है।
बीते बुधवार रात सुकमा जिले में भी एक शिक्षादूत को मौत के घाट उतारा गया था। लगातार हो रही इन वारदातों से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।






