छत्तीसगढ़ के इस शहर में जमकर गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनाया था मकान; 10 ढ़हाये गए, बाकी 9 लोगों को दो दिनों का मोहलत… देखें वीडियो

रिपोर्टर प्रदीप राव

Loksadan.  मानिकपुर डिपरापारा में प्रशासन ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। लक्ष्मण लहरे, सीताराम चौहान, राजू सिमोन और सूरज चौहान पर करीब 1 एकड़ से अधिक शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे कर करोड़ों रुपए में बेचने का आरोप था।

 

कोरबा छत्तीसगढ़ // नगर निगम कोरबा क्षेत्र  के मानिकपुर डिपरापारा में गुरुवार को प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए 10 माकानों और बॉड्री वॉल को अतिक्रमण मुक्त कराया। और करीब 9 मकानों को दो दिन का समय दिया गया स्वयं से अतिक्रमण हटाने के लिए।

लक्ष्मण लहरे, सीताराम चौहान, राजू सिमोन और सूरज चौहान पर करीब 1 एकड़ सरकारी भूमि को प्लॉट काट – काट कर 50 रुपये के स्टांप पर करोड़ों रुपये में बेचने का आरोप था।

 

जिस शिकायत पर निगम प्रशासन द्वारा उक्त कब्जेदारों को पहले नोटिस दिया गया था। उसके बाद टीम गठित कर बेदखली की कार्रवाई की गई।प्रशासन को कब्जा मुक्त कराने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

इसी बात को लेकर अवैध कब्जाधारियों के कुछ लोगों और प्रशासन के बीच बहस होती रही। सुबह के करीब 10 बजे कार्रवाई के लिए पहुंची टीम दोपहर तक अतिक्रमण हटाने में सफल हो पाई।

इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार, पटवारी, नगर निगम के तोडु दस्ता की टीम, नगर निगम जोन प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।

टूटे हुए मकानों के लोगों के अरमान भी टूटे :एक और युवक जो अपने मकान की निगरानी कर रहे थे, उन्होंने बताया कि प्रशासन की कार्रवाई के बाद वह ना घर के रहे हैं ना घाट के रहे हैं।

छल कर बेच दिए शासकीय भूमि रजिस्ट्री बताकर.

लोगों ने बताया कि हम को बोला गया था कि यह रजिस्ट्री की ज़मीन है कभी आप लोगों का मकान नहीं टूटेगा। हम लोगों को पैसे की जरूरत है इसलिए यह जमीन को बेच रहे हैं। लेकिन जब मकान टूटने के बाद हमारे द्वारा लक्ष्मण लहरें ,सीताराम चौहान और राजू सिमोन से फ़ोन पर संपर्क करना चाहा तो फोन पर संपर्क नहीं हो सका. जिसके बाद हम लोगों द्वारा उनके घर जाने पर घर पर भी नहीं मिले। क्योंकि जमीन हम लोगों के द्वारा उन्हीं से खरीदी गई थी। उनके झाँसे में आ कर हमारे जीवन भर की मेहनत की कमाई चला गया। अब हमें हमारा पैसा वापसी चाहिए। पैसा नहीं वापस मिलने की स्थिति पे हम लोग कानून का सहारा लेंगे। ताकि भविष्य में इन तीनों के झाँसे में कोई न आ सके।

महिला पार्षद से गाली गलौच और मारपीट की भी धमकी.

क्षेत्र की महिला पार्षद के द्वारा कुछ महीने पहले मौके पर जाकर बेजा कब्ज़ा रोकने का प्रयास किया गया था।पर लक्ष्मण लहरें, सीताराम चौहान, राजू सिमोन के द्वारा महिला पार्षद को गाली गलौज और मारपीट की धमकी देकर वहाँ से उसे भगा दिया गया धा। जिसके बाद महिला पार्षद ने कलेक्टर, नगर निगम कोरबा, एस डी एम, तहसीलदार, पटवारी को लिखित में शिकायत की थी।

अब देखने वाली बात यह होगा कि लक्ष्मण लहरें, राजू सिमोन और सीताराम चौहान के ऊपर शासकीय भूमि को करोड़ों रुपयों में बेचने के मामले पर प्रशासन कब तक एफआईआर कर कार्रवाई करती है। जिससे इनके हौसले पस्त हो सकें।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त