उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने वार्ड 54 व 55 को दी ₹52.40 लाख के विकास कार्यों की सौगात

सुमेधा बस्ती में तीन नए विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

 

कोरबा, 21 अक्टूबर 2025।

प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 54 और 55 को ₹52.40 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों की सौगात दी।

दर्री ज़ोन अंतर्गत सुमेधा बस्ती में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन ने तीन नए विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता और समयसीमा में पूरे किए जाएं।

 

वार्ड क्रमांक 54 के जमनीपाली क्षेत्र में प्राथमिक शाला बरेड़ीमुड़ा में ₹16.95 लाख की लागत से नए भवन का निर्माण किया जाएगा, वहीं प्राथमिक शाला डुमरमुड़ा में भी समान राशि से नया भवन निर्मित होगा।

इसके अलावा, वार्ड क्रमांक 55 सुमेधा में पार्षद निवास के सामने ₹18.50 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य किया जाएगा।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने की।

इस अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

 

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर रहे प्रधानमंत्री मोदी

 

मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का जो संकल्प लिया है, वह तेजी से साकार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में 26 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए हैं ताकि प्रदेश का हर व्यक्ति पक्का घर प्राप्त कर सके।

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है — चाहे वह घर-घर शौचालय, गैस सिलेंडर योजना, या राष्ट्रीय सड़कों का जाल हो।

 

मंत्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री की गारंटियों को त्वरित रूप से पूरा कर रहे हैं।

आज प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रतिमाह मिल रहा है, किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल धान का मूल्य मिल रहा है, और तेंदूपत्ता संग्राहकों को ₹5500 प्रति मानक बोरा की दर दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले 20 महीनों में ₹700 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति कोरबा नगर निगम क्षेत्र के लिए दी जा चुकी है।

 

 

 

“जनता का भरोसा कभी नहीं टूटेगा” — महापौर संजू देवी राजपूत

 

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उद्योग मंत्री एवं नगर निगम पर जो विश्वास जताया है, वह कभी टूटने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मंत्री श्री देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा नगर निगम के प्रत्येक वार्ड, बस्ती और मोहल्ले में जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं।

आज शुरू हुए ₹52.40 लाख के नए कार्य मंत्री देवांगन की देन हैं।

 

 

 

“मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है” — गोपाल मोदी

 

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तीव्र गति से विकास की राह पर है।

उन्होंने बताया कि मंत्री देवांगन के प्रयासों से कोरबा में लगातार विकास कार्यों के लिए फंड की स्वीकृति मिल रही है, जिससे स्थानीय समस्याओं का समाधान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ₹7.5 लाख करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश होना सभी के लिए गर्व का विषय है।

 

 

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व नागरिक रहे उपस्थित

 

इस अवसर पर वार्ड 54 के पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, वार्ड 55 के पार्षद किशन कैवर्त, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, मनोज लहरे, सरोज शांडिल्य, फिरतराम साहू, बंटी शांडिल्य, अजय विश्वकर्मा, आकाश श्रीवास्तव, ईश्वर साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जोन कमिश्नर तपन तिवारी, सहायक अभियंता यशवंत जोगी, रितेश सिंह, विजय मिर्री और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त