जनकपुर की बेटी दर्शना सिंह बनीं IPS, UPSC में 283वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन

✍️ भागीरथी यादव

 

एमसीबी। नगर पंचायत जनकपुर की निवासी कुमारी दर्शना सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 283वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चयनित होकर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से जनकपुर सहित पूरे चांग-भखार क्षेत्र में खुशी की लहर है।

दर्शना सिंह, अरुण सिंह और नगर पंचायत जनकपुर की पार्षद श्रीमती सीमा सिंह की सुपुत्री हैं। उनकी सफलता पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनके माता-पिता अरुण सिंह एवं सीमा सिंह को भी प्रतिभाशाली बेटी के सफल मार्गदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

IIT कानपुर से IPS तक का सफर

दर्शना सिंह ने देश की प्रतिष्ठित संस्था आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने आकर्षक निजी नौकरियों के बजाय जनसेवा का रास्ता चुना और सिविल सेवा की तैयारी शुरू की।

असफलता को बनाया सफलता की सीढ़ी

पहले प्रयास में दर्शना सिंह इंटरव्यू तक पहुंचीं, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और दिल्ली में रहकर और अधिक मेहनत की। दूसरे प्रयास में उन्होंने 283वीं रैंक हासिल कर आईपीएस में चयन प्राप्त कर लिया।

परिवार के लिए गर्व का पल

दर्शना सिंह के पिता अरुण सिंह सोसायटी संचालक एवं राशन विक्रेता संघ के अध्यक्ष हैं, जबकि उनकी माता सीमा सिंह नगर पंचायत जनकपुर की पार्षद हैं। बेटी की इस सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। उनके भाई वर्तमान में शहडोल में निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं।

चांग-भखार क्षेत्र में जश्न का माहौल

जैसे ही यूपीएससी के परिणाम में दर्शना सिंह का नाम सामने आया, जनकपुर और पूरे चांग-भखार क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। लोगों ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी और इस उपलब्धि को क्षेत्र की बेटी की बड़ी जीत बताया।

 

  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

        पामगढ़ जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय तक युवती का दैहिक शोषण करता रहा और बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने 18 फरवरी को पामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान कोमल प्रसाद निवासी मानपुर, थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत के बाद दोस्ती हो गई। इसी दौरान आरोपी ने युवती को शादी का प्रस्ताव दिया और जल्द ही शादी करने का भरोसा दिलाया। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    विजयपुरम गेट के पास तलवार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की कार्रवाई

    ✍️ भागीरथी यादव   बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को तलवार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विजयपुरम गेट के पास एक व्यक्ति तलवार लेकर घूम रहा है, जिससे क्षेत्र में अशांति फैलने की आशंका है। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कीर्ति कुमार पोर्ते बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तलवार बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।    

    अन्य खबरे

    कटघोरा–छुरी मुख्य मार्ग पर हादसा, पुल से टकराकर युवक गंभीर रूप से घायल

    कटघोरा–छुरी मुख्य मार्ग पर हादसा, पुल से टकराकर युवक गंभीर रूप से घायल

    जनकपुर की बेटी दर्शना सिंह बनीं IPS, UPSC में 283वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन

    जनकपुर की बेटी दर्शना सिंह बनीं IPS, UPSC में 283वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन

    टोयोटा शो-रूम के पास ट्रेलर रोककर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    टोयोटा शो-रूम के पास ट्रेलर रोककर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    कोरबी पुलिस चौकी में सौहार्द और उल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

    कोरबी पुलिस चौकी में सौहार्द और उल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    कोरबी बस स्टैंड हुआ सीसी कैमरों से लैस, यातायात विभाग हुआ सख्त

    कोरबी बस स्टैंड हुआ सीसी कैमरों से लैस, यातायात विभाग हुआ सख्त