वन अधिकार और पर्यावरण बचाने जनमहापंचायत

सुशील जायसवाल

 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तले निजी माइंस के खिलाफ हुंकार

कोरबी रानी अटारी।

विकासखंड पोंड़ी उपरोड़ा के ग्राम बीजाडांड़, ग्राम पंचायत पुटीपखना में 9 जनवरी 2026 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तले विशाल जनमहापंचायत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन क्षेत्र के किसानों और आदिवासी समाज की वर्षों से लंबित समस्याओं को लेकर किया जा रहा है, जिसमें निजी कोयला खदान के विरोध के साथ वन अधिकार पट्टा की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 विद्वान सिंह मरकाम ने बताया कि क्षेत्र के अनेक किसान और आदिवासी परिवार पीढ़ियों से जिस भूमि पर खेती और निवास कर रहे हैं, आज भी उन्हें वन अधिकार पट्टा नहीं मिल पाया है। इसके अभाव में वे शासन की कई महत्वपूर्ण योजनाओं और सुविधाओं से वंचित हैं।

उन्होंने बताया कि इसी क्षेत्र में प्रस्तावित रोंगटा कोल माइंस परियोजना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि खदान खुलने से जंगलों का विनाश होगा, कृषि भूमि प्रभावित होगी और पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुंचेगी। इससे आदिवासी समाज के अस्तित्व और आजीविका पर सीधा खतरा मंडरा रहा है।

जनमहापंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पाली-तानाखार विधायक माननीय तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम शामिल होंगे। कार्यक्रम में पार्टी के महासचिव श्याम सिंह मरकाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, आदिवासी समाज के लोग, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यह जनमहापंचायत पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित की जाएगी। इसमें वन अधिकार पट्टा शीघ्र जारी करने तथा प्रस्तावित कोल माइंस परियोजना को तत्काल निरस्त करने की ठोस मांग रखी जाएगी। कार्यक्रम की विधिवत सूचना अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोंड़ी उपरोड़ा को दे दी गई है।

पार्टी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक व उग्र रूप दिया जाएगा।

  • Related Posts

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा, 10 मार्च। कोरबा में हसदेव नदी में नहाने के दौरान डूबे 22 वर्षीय युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद बरामद कर लिया गया। दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और नगरसेना की गोताखोर टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर नौशाद खान अपने तीन दोस्तों के साथ हसदेव नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक को बहता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन वे उसे नहीं बचा सके और किसी तरह खुद सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद दर्री थाना पुलिस और जिला प्रशासन की नगरसेना गोताखोर टीम ने नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिनों की तलाश के बाद मंगलवार को गोताखोरों को युवक का शव नदी में जलकुंभी के बीच फंसा हुआ मिला, जिसे बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक नौशाद खान दर्री क्षेत्र के जय भगवान गली का निवासी था और सीएसईबी पावर प्लांट में ठेका कर्मचारी के रूप में वेल्डिंग का काम करता था। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। करीब छह माह पहले ही उसकी मां का बीमारी के कारण निधन हो गया था। युवक की मौत की खबर से परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में आरिफ खान को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आरिफ खान ने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आरिफ खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत ही संगठन की असली शक्ति होती है। सभी साथियों के सहयोग से जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। आरिफ खान की नियुक्ति पर कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। साथ ही विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

    अन्य खबरे

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी