जापान यात्रा: मुख्यमंत्री साय द्वारा छत्तीसगढ़ में तकनीकी और सांस्कृतिक नवाचार की पहल

 

लोकसदन।  वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री श्री साय का जापान दौरा बना तकनीकी, सांस्कृतिक और औद्योगिक सहयोग का सेतु

 

रायपुर/ टोक्यो, 22 अगस्त 2025 – ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ की भागीदारी से पूर्व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 22 अगस्त को टोक्यो प्रवास की शुरुआत की। यह यात्रा आध्यात्मिकता, उन्नत तकनीक और व्यापारिक कूटनीति के अद्भुत संगम का प्रतीक रही, जिसने छत्तीसगढ़ को वैश्विक मंच पर नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

टोक्यो पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने जापान के सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। यह मंदिर शांति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। श्री साय ने यहां छत्तीसगढ़ की सवा तीन करोड़ जनता की समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार यह मंदिर आंतरिक शक्ति और संतुलन का संदेश देता है, उसी तरह छत्तीसगढ़ भी एक शांतिपूर्ण, सामर्थ्यवान और समृद्ध राज्य के रूप में सतत प्रगति की ओर अग्रसर है।

 

डिजिटल नवाचार और निवेश की नई संभावनाएं

 

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविख्यात आईटी कंपनी एनटीटी लिमिटेड की CEO सुश्री कायो इतो से मुलाकात की। यह कंपनी 50 से अधिक देशों में कार्यरत है और जिसकी वार्षिक आय 90 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है। इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ में तकनीक-आधारित निवेश, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूती देने की दिशा में एनटीटी के अनुभव और विशेषज्ञता से साझेदारी की इच्छा जताई।

 

सांस्कृतिक संबंधों और व्यापारिक कूटनीति को नया आयाम

 

शाम को जापान में भारत के राजदूत श्री सिबी जॉर्ज द्वारा आयोजित औपचारिक रात्रिभोज में मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इस अवसर पर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान की तकनीकी विशेषज्ञता और भारत की कुशल जनशक्ति मिलकर औद्योगिक विकास के नए आयाम गढ़ सकते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ को जापानी पर्यटकों के लिए एक विशिष्ट और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

वैश्विक सहयोग की दिशा में निर्णायक पहल

 

मुख्यमंत्री श्री साय और उनके प्रतिनिधिमंडल का जापान दौरे का यह पहला दिन उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा। तकनीक, व्यापार और सांस्कृतिक कूटनीति के क्षेत्रों में हुई चर्चाओं और प्रस्तावों ने छत्तीसगढ़ के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए रास्ते खोल दिए हैं। यह दौरा न केवल राज्य के औद्योगिक और डिजिटल भविष्य को संवारने वाला साबित हो सकता है, बल्कि छत्तीसगढ़ को वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में एक उभरते केंद्र के रूप में भी स्थापित करने की दिशा में निर्णायक कदम है।

  • Related Posts

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी (मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के नेतृत्व में गुरुवार को मनेंद्रगढ़ चैनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया गया। प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार, अफीम की अवैध खेती और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और हाल ही में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामलों में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आने के बावजूद सरकार ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और नशे का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। अफीम की खेती जैसे गंभीर मामलों के सामने आने के बाद भी भाजपा सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। वहीं भरतपुर–सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार और अफीम की अवैध खेती के मामले बेहद गंभीर हैं। भाजपा सरकार इन मामलों में सख्त कार्रवाई करने के बजाय राजनीतिक संरक्षण देने का काम कर रही है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि प्रदेश का युवा वर्ग नशे के बढ़ते जाल में फंसता जा रहा है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली ऐसी नीतियों का लगातार विरोध करती रहेगी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपराध और नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिससे समाज में असुरक्षा का माहौल बन गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि हाल ही में सामने आए अफीम की खेती के मामले ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय भाजपा के कुछ नेता अपने साथियों को बचाने में लगे हुए हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष रामनरेश पटेल और चिरमिरी ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रभा पटेल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जिला महामंत्री शरण सिंह, रफीक मेमन, पूनम सिंह, व्यंकटेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल, शिवांश जैन, सौरव मिश्रा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी सहित कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    ✍️ भागीरथी यादव     पचपेड़ी: जांजगीर-चांपा जिले के पचपेड़ी क्षेत्र से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 50 वर्षीय शिक्षक ने दही मांगने के बहाने एक किसान के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। छोटी बहन की सूझबूझ और शोर मचाने की वजह से आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है मामला? आरोपी की पहचान रोहित पटेल (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जांजगीर-चांपा के पामगढ़ (ग्राम सिर्री) का निवासी है और पचपेड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। बहाना बनाकर प्रवेश: सोमवार को आरोपी शिक्षक क्षेत्र के एक किसान के घर पहुंचा। उसने घर में दही होने की बात पूछी और इसी बहाने अंदर दाखिल हो गया। अकेली पाकर की हरकत: उस वक्त घर में किसान की दो बेटियां अकेली थीं। आरोपी ने बड़ी बहन (नाबालिग छात्रा) को झांसा देकर कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध कुचलने का प्रयास: जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे चुप कराने की कोशिश की। छोटी बहन की जांबाजी घटना के दौरान छात्रा की छोटी बहन पास ही मौजूद थी। अपनी बड़ी बहन की आवाज सुनकर वह तुरंत कमरे की ओर भागी। अंदर का मंजर देख वह डरी नहीं, बल्कि उसने पूरी ताकत से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी शिक्षक घबरा गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस की कार्रवाई परिजनों की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शिक्षक रोहित पटेल को पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।  

    अन्य खबरे

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    बिलासपुर में 757 किलो से अधिक गांजा सहित मादक पदार्थों का नष्टीकरण

    बिलासपुर में 757 किलो से अधिक गांजा सहित मादक पदार्थों का नष्टीकरण

    प्रोजेक्ट धड़कन से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन

    प्रोजेक्ट धड़कन से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन

    कोरबा के दर्री गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, बुकिंग नंबर बंद होने से उपभोक्ता परेशान

    कोरबा के दर्री गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, बुकिंग नंबर बंद होने से उपभोक्ता परेशान