
✍️ भागीरथी यादव
मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ के घर खुशियां दस्तक दे चुकी हैं। एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने 7 नवंबर को बेटे को जन्म दिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इस सुखद खबर की जानकारी फैंस को दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सैलाब उमड़ पड़ा।
42 साल की उम्र में मां बनी कटरीना के लिए यह पल बेहद खास माना जा रहा है। फैंस लंबे समय से इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, कपल ने अभी तक बेटे की पहली झलक साझा नहीं की है। प्रशंसक नन्हे राजकुमार के फेस रिवील का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विक्की-कटरीना की यह खुशखबरी आते ही बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी नए माता-पिता को ढेरों शुभकामनाएं दीं। दोनों के परिवार में यह पहला बच्चा है, इसलिए यह पल उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
फिलहाल कपल ने प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया है और अपने फैन्स का प्यार व शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है।








