(कोरबा) कोरबा और छग को ऊर्जावान रखने अपने सेवाकाल में अर्पित आप सभी का योगदान अमूल्य है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

कोरबा कोरबा जिलान्तर्गत कोरबा-पूर्व कॉलोनी में स्थित जूनियर क्लब में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के 24वें स्थापना-दिवस समारोह में वरिष्ठ सदस्यगण (75 वर्ष से अधिक) का सम्मान किया गया।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 1 अगस्त को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन का स्थापना-दिवस एवं 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल कोरबा-पूर्व के जूनियर क्लब में आयोजित समारोह के द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा नगर विधायक तथा प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री सह कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत उपस्थित रहीं। अतिथियों ने एसोसिएशन के करीब 34 वरिष्ठ सदस्यों का (75 वर्ष आयु या अधिक) का शाॅल-श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
इस सम्मान समारोह में एसोसिएशन की प्रांतीय प्रबंधकारिणी के पदाधिकारीगण, एसोसिएशन के विभिन्न जिलों की कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण व आजीवन सदस्यगण व मेजबान कोरबा जिले के पदाधिकारीगण व सदस्यगण शामिल हुए। समारोह के प्रथम सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती व छत्तीसगढ महतारी के पूजन व राजगीत से शुरू हुआ और समस्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कोरबा जिले के अध्यक्ष एम.एल. विश्वकर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए साधारण सभा में शामिल विभिन्न जिलों से आए समस्त पदाधिकारीगण व सदस्यगण, विशेषकर 75 वर्ष से अधिक, वरिष्ठ सदस्यों का स्वागत किया गया। उन्होंने बैठक के कार्यक्रम के बारे में सभी को अवगत कराया।
इसके पश्चात एसोसिएशन की प्रांतीय प्रबंधकारिणी के सचिव सुधीर नायक ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने एसोसिएशन के हित में प्रबंधकारिणी द्वारा किए गए समस्त कार्यों का उल्लेख किया। विशेषकर विडाल स्वास्थ्य योजना, पेंशनर्स ट्रस्ट के घटते फंड का ब्यौरा तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियमाक आयोग से की गई चर्चा के बारे में सभी को अवगत कराया।
तत्पश्चात, एसोसिएशन के संरक्षक पी.एन. सिंह ने अपने प्रेरक उद्बोधन में समस्त सदस्यों को सक्रियता के साथ एसोसिएशन के हित मे कार्य करने का आव्हान किया। साथ ही छत्तीसगढ विद्युत नियामक आयोग व छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कम्पनी के उच्चाधिकारियों से समय-समय पर मुलाकात के समय, शक्ति प्रदर्शन करने हेतु अपनी अधिकाधिक उपस्थिति दर्ज करने का आव्हान किया।
अंत में एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष एच.सी. निषाद ने अपने उद्बोधन में संगठन को और मजबूत करने का आव्हान किया। साथ ही एसोसिएशन के हित में रायपुर व कोरबा में एसोसिएशन के कार्यालय हेतु भवन प्रदान करने पेंशनर्स ट्रस्ट की कमेटी मे एसोसिएशन की प्रांतीय प्रबंधकारिणी के एक पदाधिकारी को शामिल करने और विडाल स्वास्थ्य योजना को पेंशनर्स को और लाभकारी बनाने संबंधी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कम्पनी के उच्च पदाधिकारियों से किए गए पत्राचार व मुलाकातों से अवगत कराया।
समारोह के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि रहे वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री सह कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने एसोसिएशन के करीब 34 वरिष्ठ सदस्यों का (75 वर्ष आयु या अधिक), शाॅल-श्रीफल व स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इनमें कोरबा जिले के 16 वरिष्ठ सदस्यों (75+आयुवर्ग) में सर्वश्री सुधीर रेगे, डी.एन. रिछारिया, जी.डी. विश्वकर्मा, जे.बी. चक्रवर्ती, क्रिस्टोफर तिग्गा, जी.एल. पाटिल, मोहर दास, कमल प्रसाद राठौर, लखन लाल यादव, एन.के. शर्मा, प्रकाश वाघमारे, श्रीमती मीना देवी, मो. युनुस, अब्दुल सलाम कुरेशी, उपेन्द्र मोहन उपाध्याय, फूल सिंह सिदार शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य जिले राजनंदगांव, बालोद, दुर्ग, चांपा-जांजगीर, बिलासपुर, बेमेतरा, अंबिकापुर, रायगढ व जगदलपुर के 18 वरिष्ठ सदस्यों का भी सम्मान किया गया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में एच.सी. निषाद ने एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे मे अवगत कराया। एसोसिएशन की लंबित मांगों जैसे पेंशन ट्रस्ट की कमेटी मे एसोसिएशन के एक पदाधिकारी को शामिल करना, पेंशन ट्रस्ट के फंड में कमी न होना, एसोसिएशन के कार्यालय हेतु रायपुर तथा कोरबा मे भवन प्रदान करना इत्यादि से मुख्य अतिथि को अवगत कराया। समारोह के अंत में एस.के. कुदेसिया, संयोजक, पेंशनर्स एसोसिएशन कोरबा जिला के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
* एसोसिएशन की उचित मांगों पर छग राज्य विद्युत कंपनी की स्वीकृति प्राप्त करने निर्देशित करेंगे : कैबिनेट मंत्री लखनलाल
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारीगण व सदस्यगण को 24वें स्थापना-दिवस की बधाई देते हुए पेंशनर्स के द्वारा उनके सेवाकाल में किए गए कार्यों की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने पेंशनर्स एसोसिएशन की उचित मांगों पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी की स्वीकृति प्राप्त करने हेतु उचित निर्देशित करने का आश्वासन दिया।
* एसोसिएशन की मांगों को शासन से स्वीकृत कराने किया जाएगा प्रयत्न : महापौर संजू देवी राजपूत
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन मे पेंशनर्स एसोसिएशन के समस्त सदस्यों को स्थापना-दिवस की बधाई दी व उनकी उचित मांगों को शासन से स्वीकृत कराने प्रयत्न करने का आश्वासन दिया।

  • Related Posts

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे मांगने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी 2026 की शाम ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया था। उस समय प्रार्थी की एक महिला मित्र भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी शाम को होने की बात कहकर रोशनी खुंटे ने पहले ही अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजकर संबंध बनाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपिया ने गुप्त रूप से मोबाइल छुपाकर उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद आरोपिया रोशनी खुंटे ने प्रार्थी के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजते हुए पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की बात कहकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने आरोपिया रोशनी खुंटे (28 वर्ष), पति करन खुंटे, निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी अलग से की है। मामले की आगे की जांच जारी है।  

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ✍️ भागीरथी यादव   तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते खोलने में लाएं तेजी, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश   बीजापुर। जिले में संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा ने अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने तथा स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नियद नेल्लानार क्षेत्रों सहित आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते शीघ्र खोलने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकांश शासकीय योजनाओं की राशि सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित होती है, इसलिए सभी हितग्राहियों का बैंक खाता होना आवश्यक है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए कहा। इस दौरान डीएफओ रमेश जांगड़े और इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बलगा ने अधिकारियों को फील्ड भ्रमण के दौरान शाखकर्तन कार्यों का निरीक्षण करने तथा ग्रामीणों को जंगल में आग न लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगने से जैव विविधता को नुकसान पहुंचता है और मिट्टी की उर्वरता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बैठक में वर्तमान समय में चल रहे महुआ संग्रहण कार्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को महुआ और इमली के समर्थन मूल्य की जानकारी देने तथा वनोपज को समर्थन मूल्य से कम कीमत पर नहीं बेचने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

    अन्य खबरे

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा