कोरबा पिता पर हसिया से वार: बेटी गिरफ्तार, हरदी बाजार थाना क्षेत्र में सनसनी

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रलिया में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देर रात हुए घटनाक्रम में 55 वर्षीय अशोक कुमार केवट की उनकी ही बेटी द्वारा कथित रूप से हसिया से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, अशोक कुमार केवट का परिवार पिछले कुछ वर्षों से अलग-अलग रह रहा था। उनकी पत्नी और तीन बेटियां कोरबा शहर के आदिले चौक क्षेत्र में निवास कर रही थीं। दो बेटियां निजी कंपनियों में कार्यरत हैं, जबकि एक पढ़ाई कर रही है। सोमवार देर रात अशोक कुमार और उनकी बड़ी बेटी गीता केवट (27 वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ।

बताया जा रहा है कि पारिवारिक तनाव लंबे समय से चला आ रहा था। विवाद के दौरान स्थिति बेकाबू हो गई और गीता ने घर में रखे हसिया से पिता के गले पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से अशोक कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपी बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक कलह और आपसी आरोप-प्रत्यारोप के कारण घर का माहौल तनावपूर्ण था।

पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।

 

  • Related Posts

    पाली के शासकीय नवीन महाविद्यालय में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन

    सुशील जायसवाल     पाली (जिला कोरबा)। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, हायर सेकेंडरी स्कूलों, कॉलेजों एवं उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी.) का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 फरवरी 2026 को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली, जिला कोरबा में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी.) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में क्लब के सदस्य छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सतीश प्रकाश सिंह ने ई.एल.सी. के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) की प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवाओं से अपील की कि वे राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराएं। कार्यक्रम में समाजशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. हर्ष पांडेय सहित मतदाता साक्षरता क्लब के सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर तथा हाथों में मेहंदी सजाकर मतदाता जागरूकता और एस.आई.आर. के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती रीता पटेल ने किया। इस अवसर पर प्राध्यापक टी.आर. कश्यप, डॉ. शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    कोरबा: युवक की गिरफ्तारी के बाद मां की मौत, मोहल्लेवासियों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

      कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार को हुई पुलिस कार्रवाई के बाद एक महिला की मौत से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। अवैध शराब बिक्री के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिए जाने के बाद उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों का दावा है कि बेटे की गिरफ्तारी का सदमा महिला सहन नहीं कर सकीं। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस कार्रवाई और विवाद पुलिस के अनुसार, युवक के खिलाफ अवैध शराब बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई नियमानुसार की गई है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान पुलिस का व्यवहार सख्त था, जिससे परिवार पर मानसिक दबाव पड़ा। एसपी कार्यालय पहुंचा मामला घटना के विरोध में बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। लोगों ने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि जांच पारदर्शी तरीके से हो और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाए तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराने और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

    अन्य खबरे

    पाली के शासकीय नवीन महाविद्यालय में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन

    पाली के शासकीय नवीन महाविद्यालय में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    व्हाट्सऐप के जरिए चल रहा था सट्टे का धंधा, चिरमिरी पुलिस ने आरोपी दबोचा

    व्हाट्सऐप के जरिए चल रहा था सट्टे का धंधा, चिरमिरी पुलिस ने आरोपी दबोचा

    जशपुर में पत्नी ने की पति की हत्या, शव जलाकर मिटाने की कोशिश

    जशपुर में पत्नी ने की पति की हत्या, शव जलाकर मिटाने की कोशिश

    कोरबा: युवक की गिरफ्तारी के बाद मां की मौत, मोहल्लेवासियों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

    कोरबा: युवक की गिरफ्तारी के बाद मां की मौत, मोहल्लेवासियों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

    आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री निवास घेराव, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग

    आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री निवास घेराव, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग