“कोरबा DMF फंड घोटाला: 400 करोड़ की धांधली में अफसरों और ठेकेदारों पर गाज”

Loksadan कोरबा जिले में खनिज न्यास मद (DMF) फंड से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है। करीब 400 करोड़ रुपये के इस आर्थिक घोटाले में आदिवासी विकास विभाग की पूर्व सहायक आयुक्त माया वारियर, तत्कालीन सहायक अभियंता, उप अभियंता, डाटा एंट्री ऑपरेटर और चार ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

माया वारियर फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं, वहीं अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच रिपोर्ट के अनुसार यह पूरा मामला कांग्रेस शासनकाल में सामने आया, जब रानू साहू कोरबा जिले की कलेक्टर थीं। आरोप है कि उन्हीं के संरक्षण में यह घोटाला अंजाम दिया गया।घोटाले का तरीका: कागजों पर मरम्मत, फर्जी भुगतानवर्ष 2021-22 में केंद्र सरकार ने कोरबा जिले के जर्जर छात्रावासों और आश्रमों की मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत की थी। इसके बावजूद समानांतर रूप से DMF फंड से भी भारी राशि मंजूर की गई।जांच में सामने आया कि 80 लाख रुपये के चार कार्य शुरू ही नहीं हुए, फिर भी उनका पूरा भुगतान कर दिया गया। वहीं जिन कार्यों को “पूरा” दिखाया गया, उनकी गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। भौतिक सत्यापन के बिना ही कमीशनखोरी के चलते फर्जी बिलों पर भुगतान कर दिया गया।

ठेकेदारों को मनमाना फायदा

करीब 3.83 करोड़ रुपये के 34 कार्यों का ठेका सिर्फ चार कंपनियों को दिया गया:

मेसर्स श्री साई ट्रेडर्स – ₹73.28 लाख (9 कार्य)

मेसर्स श्री साई कृपा बिल्डर्स – ₹1.14 करोड़ (9 कार्य)

मेसर्स एस.एस.ए. कंस्ट्रक्शन – ₹49 लाख (6 कार्य)

मेसर्स बालाजी इंफ्रास्ट्रक्चर कटघोरा – ₹1.47 करोड़ (10 कार्य)

जांच अधिकारियों ने बताया कि इन कार्यों से संबंधित कोई दस्तावेज विभागीय कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। सारे भुगतान फर्जी दस्तावेजों और वाउचर के जरिए किए गए।डाटा एंट्री ऑपरेटर और इंजीनियर भी आरोपी

  1. स घोटाले में डाटा एंट्री ऑपरेटरों की भी मिलीभगत सामने आई है, जिन्होंने ऑनलाइन सिस्टम में हेरफेर कर फर्जी प्रमाणपत्र तैयार किए। विभागीय अभियंताओं और माया वारियर ने मिलकर यह सारा खेल रचा।

पुलिस कार्रवाई और आगे की जांच

कोरबा कलेक्टर के निर्देश पर सिविल लाइन रामपुर थाने में आर्थिक अनियमितता, भ्रष्टाचार और सरकारी दस्तावेज गायब करने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और प्रशासन का दावा है कि जल्द ही और बड़े नामों का खुलासा होगा।

राजनीतिक हलचल तेज

इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज है। विपक्ष का आरोप है कि इस घोटाले में उच्चस्तरीय राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था और बिना नेताओं की संलिप्तता के इतनी बड़ी रकम का गबन संभव नहीं।

जिला प्रशासन का दावा है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

संभावित घोटाले की राशि – ₹400 करोड़

अब तक स्पष्ट अनियमितता – ₹3.83 करोड़

जेल में – माया वारियर (पूर्व सहायक आयुक्त)

FIR दर्ज – अभियंता, डाटा एंट्री ऑपरेटर और चार ठेकेदारों के खिलाफ

जांच जारी, और नामों के खुलासे की संभावना

  • Related Posts

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे मांगने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी 2026 की शाम ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया था। उस समय प्रार्थी की एक महिला मित्र भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी शाम को होने की बात कहकर रोशनी खुंटे ने पहले ही अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजकर संबंध बनाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपिया ने गुप्त रूप से मोबाइल छुपाकर उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद आरोपिया रोशनी खुंटे ने प्रार्थी के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजते हुए पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की बात कहकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने आरोपिया रोशनी खुंटे (28 वर्ष), पति करन खुंटे, निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी अलग से की है। मामले की आगे की जांच जारी है।  

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ✍️ भागीरथी यादव   तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते खोलने में लाएं तेजी, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश   बीजापुर। जिले में संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा ने अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने तथा स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नियद नेल्लानार क्षेत्रों सहित आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते शीघ्र खोलने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकांश शासकीय योजनाओं की राशि सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित होती है, इसलिए सभी हितग्राहियों का बैंक खाता होना आवश्यक है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को मैदानी स्तर पर हितग्राहियों से संपर्क कर आवास निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए कहा। इस दौरान डीएफओ रमेश जांगड़े और इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बलगा ने अधिकारियों को फील्ड भ्रमण के दौरान शाखकर्तन कार्यों का निरीक्षण करने तथा ग्रामीणों को जंगल में आग न लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जंगल में आग लगने से जैव विविधता को नुकसान पहुंचता है और मिट्टी की उर्वरता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बैठक में वर्तमान समय में चल रहे महुआ संग्रहण कार्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को महुआ और इमली के समर्थन मूल्य की जानकारी देने तथा वनोपज को समर्थन मूल्य से कम कीमत पर नहीं बेचने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

    अन्य खबरे

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा