कोरबा पुलिस की अपील: कानून के दायरे में मनाएं होली, विशेष निगरानी की रहेगी व्यवस्था

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

कोरबा। रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से विशेष अपील जारी की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में 3, 4 एवं 5 मार्च को विशेष निगरानी रखी जाएगी।

जारी अपील में स्पष्ट किया गया है कि होली के दौरान तीन सवारी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लंघन की स्थिति में विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि होली उल्लास और भाईचारे का पर्व है, इसे जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ मनाएं। यातायात नियमों का पालन करें, अफवाहों से बचें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि “आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सुरक्षित होली, जिम्मेदार होली” के संकल्प के साथ पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहेगा। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479193399 पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है।

कोरबा पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए भरोसा दिलाया है कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और हर संवेदनशील क्षेत्र पर विशेष नजर रखी जाएगी।

 

  • Related Posts

    कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

    ✍️ भागीरथी यादव     राष्ट्रीय और प्रदेश महिला कांग्रेस के आह्वान पर शनिवार को टीपी नगर चौक में महिला कांग्रेस व कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri के विरोध में पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन कथित “एपस्टीन फाइल” में सामने आए आरोपों को लेकर आयोजित किया गया। जिला महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि यदि किसी केंद्रीय मंत्री का नाम ऐसे गंभीर प्रकरण से जुड़ता है तो उन्हें नैतिकता के आधार पर पद छोड़ देना चाहिए। ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभा तंवर ने प्रधानमंत्री से इस विषय पर स्पष्ट बयान देने और जवाबदेही तय करने की मांग की। ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से 2017 के बीच केंद्रीय मंत्री और अमेरिकी अपराधी Jeffrey Epstein के बीच 62 बार ईमेल संवाद हुआ, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। प्रदर्शन को पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, मुकेश राठौर, मनमोहन राठौर सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया।

    कोरबा: शांति समिति की बैठक में सख्त निर्देश—हुल्लड़बाजों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा, 1 मार्च 2026: आगामी त्योहारों—होली, ईद और गुड फ्राइडे को जिले में शांति, सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बिगाड़ने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हुल्लड़बाजी और स्टंटबाजी पर पुलिस की पैनी नजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले ने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि पर्व के दौरान निम्नलिखित गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी: नशा और हुड़दंग: शराब पीकर वाहन चलाने या सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव करने वालों पर तत्काल एक्शन होगा। यातायात नियम: ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग और सड़कों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। सुरक्षा: मुखौटा लगाकर हूटिंग करने और किसी पर जबरदस्ती रंग-गुलाल डालने की अनुमति नहीं होगी। निगरानी: जिले के चिन्हित गुंडे-बदमाशों पर पुलिस की सतत निगरानी जारी है। होलिका दहन और सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि होलिका दहन सुरक्षित और खुले स्थानों पर ही करें। विद्युत सुरक्षा: बिजली के तारों, ट्रांसफार्मर और तंग गलियों के पास होलिका दहन न करें, ताकि दमकल वाहनों के आवागमन में बाधा न आए। जल सुरक्षा: नशे की हालत में तालाबों या नदियों के गहरे पानी में न उतरें। स्नान स्थलों पर गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। बाजार व्यवस्था: मुख्य मार्गों के किनारे दुकानें लगाने पर रोक रहेगी ताकि ट्रैफिक जाम न हो। सांप्रदायिक सौहार्द और बुनियादी सुविधाएँ बैठक में सभी समुदायों के प्रमुखों ने त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने का संकल्प लिया। अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि: नगर निगम: होली के दिन शहर में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करे। विद्युत विभाग: पर्व के दौरान बिजली की कटौती न हो, इसका ध्यान रखे। रमजान और गुड फ्राइडे: मस्जिदों और चर्चों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। स्वास्थ्य विभाग: एम्बुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को ‘हाई अलर्ट’ पर रखने के निर्देश दिए गए। प्रमुख उपस्थिति बैठक में एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री राजेंद्र जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार रवि पी. सिंह सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, मुस्लिम और क्रिश्चियन समाज के प्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की अपील: “त्योहार खुशियों का अवसर है, इसे हर्बल रंगों के साथ सुरक्षित तरीके से मनाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।”

    अन्य खबरे

    कोरबा पुलिस की अपील: कानून के दायरे में मनाएं होली, विशेष निगरानी की रहेगी व्यवस्था

    कोरबा पुलिस की अपील: कानून के दायरे में मनाएं होली, विशेष निगरानी की रहेगी व्यवस्था

    शांति भंग करने वाले 3 गुंडा बदमाशों को भेजा गया जेल

    शांति भंग करने वाले 3 गुंडा बदमाशों को भेजा गया जेल

    कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

    कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

    कोरबा: शांति समिति की बैठक में सख्त निर्देश—हुल्लड़बाजों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    कोरबा: शांति समिति की बैठक में सख्त निर्देश—हुल्लड़बाजों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात: कृषक उन्नति योजना के तहत पाली में अंतर राशि का सीधा हस्तांतरण

    होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात: कृषक उन्नति योजना के तहत पाली में अंतर राशि का सीधा हस्तांतरण

    श्रद्धांजलि योजना: उपसरपंच देवेंद्र यादव ने शोक संतप्त परिवार को प्रदान की सहायता राशि

    श्रद्धांजलि योजना: उपसरपंच देवेंद्र यादव ने शोक संतप्त परिवार को प्रदान की सहायता राशि