कोरबा पुलिस की अपील: नववर्ष का जश्न कानून के दायरे में मनाएं, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

✍️ भागीरथी यादव

 

कोरबा।

नववर्ष 2026 के आगमन को लेकर कोरबा पुलिस ने जिलेवासियों से शांति, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नववर्ष का उत्सव कानून के दायरे में रहकर ही मनाया जाए, किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या नियम उल्लंघन पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा पुलिस ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर आपकी सुरक्षा, शांति और यातायात व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलेभर में पुलिस की विशेष निगरानी, चेकिंग अभियान और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

ये गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित

पुलिस ने कुछ गतिविधियों को पूरी तरह प्रतिबंधित बताया है, जिनमें—

सड़कों पर रुककर या सार्वजनिक स्थानों पर केक काटना व भीड़ लगाकर हुड़दंग करना

चलती गाड़ी के दरवाजे, बोनट या छत पर खड़े होकर स्टंट करना

शराब पीकर वाहन चलाना (ड्रिंक एंड ड्राइव)

सड़क पर रेसिंग या खतरनाक स्टंट-बाइकिंग

बिना अनुमति DJ या तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाना

गाली-गलौज, अमर्यादित व्यवहार या सार्वजनिक शांति भंग करना

इनमें से किसी भी नियम का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या कानून उल्लंघन की सूचना तुरंत दें।

डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम कोरबा – 9479193399 पर कॉल कर सूचना दी जा सकती है।

पुलिस ने दो टूक कहा है कि नववर्ष का उत्सव खुशी और सौहार्द के साथ मनाएं, लेकिन कानून और नियमों की सीमा से बाहर कोई भी कृत्य स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सुशील जायसवाल     सिरमिना/कोरबी। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोरबी पुलिस ने ग्राम पंचायत छिंदिया के आश्रित ग्राम बाबूपारा में छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबूपारा में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सोमवार 9 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 नग स्पेशल व्हिस्की बरामद की। पुलिस ने आरोपी सुमित यादव (35 वर्ष) पिता बनसलाल यादव, निवासी ग्राम बाबूपारा, छिंदिया (पुलिस चौकी कोरबी, थाना पसान, जिला कोरबा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    अन्य खबरे

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार