कोरबी बस स्टैंड हुआ सीसी कैमरों से लैस, यातायात विभाग हुआ सख्त

सुशील जायसवाल!

कोरबी चोटिया: क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और बस स्टैंड परिसर में होने वाली अव्यवस्थाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से कोरबी बस स्टैंड को अब सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है। बस स्टैंड के प्रमुख स्थानों पर कई सीसी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से पूरे परिसर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

यातायात विभाग की पहल पर किए गए इस कार्य का मुख्य उद्देश्य बस स्टैंड में होने वाली चोरी, झगड़े-विवाद, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों तथा यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करना है। कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस कार्रवाई भी आसानी से की जा सकेगी।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बस स्टैंड में सीसी कैमरे लगने से सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और यात्रियों को भी अधिक सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

यातायात विभाग ने स्पष्ट किया है कि बस स्टैंड परिसर में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यात्रियों और वाहन चालकों से भी नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    कटघोरा–छुरी मुख्य मार्ग पर हादसा, पुल से टकराकर युवक गंभीर रूप से घायल

    ✍️ भागीरथी यादव     कटघोरा। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे कटघोरा–छुरी मुख्य मार्ग पर कसीबहरा के पास एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक युवक क्षतिग्रस्त पुल से टकराकर नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल कटघोरा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल युवक का नाम वीरेंद्र सिंह बिंझवार है, जो ग्राम तूफान भैंसमा का निवासी है। वह किसी काम से कटघोरा आया हुआ था और वापस अपने घर लौट रहा था, तभी कसीबहरा के पास यह हादसा हो गया। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में चिंता का माहौल है। वहीं क्षतिग्रस्त पुल को लेकर  लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की बात कर रहे थे

    कोरबी पुलिस चौकी में सौहार्द और उल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

    सुशील जायसवाल कोरबी/चोटिया। पसान थाना अंतर्गत कोरबी पुलिस चौकी परिसर में शुक्रवार 6 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान चौकी परिसर में पंडाल लगाया गया था, जहां डीजे की मधुर धुन पर सभी उपस्थित लोग होली के रंग में सराबोर नजर आए। आगंतुकों ने चौकी प्रभारी एएसआई सुरेश कुमार जोगी सहित पुलिस स्टाफ को गुलाल लगाकर बधाई दी और गले मिलकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने कहा कि होली केवल रंग खेलने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें साल भर के गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम, चंदन जायसवाल,राजेश जायसवाल, सिरमिना मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह मरकाम, महामंत्री राकेश जायसवाल, चोटिया-कोरबी मंडल के पदाधिकारी रंजीत जायसवाल, सुरेश जायसवाल, पूर्व जनपद सदस्य दीपक उदय, राजू गुप्ता, जनपद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश केराम, जनपद सदस्य वेद प्रताप सिंह, इंद्रपाल सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार मौजूद रहे। होली मिलन समारोह के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच आपसी सहयोग, विश्वास और सौहार्द का सकारात्मक संदेश देखने को मिला।    

    अन्य खबरे

    कटघोरा–छुरी मुख्य मार्ग पर हादसा, पुल से टकराकर युवक गंभीर रूप से घायल

    कटघोरा–छुरी मुख्य मार्ग पर हादसा, पुल से टकराकर युवक गंभीर रूप से घायल

    जनकपुर की बेटी दर्शना सिंह बनीं IPS, UPSC में 283वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन

    जनकपुर की बेटी दर्शना सिंह बनीं IPS, UPSC में 283वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन

    टोयोटा शो-रूम के पास ट्रेलर रोककर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    टोयोटा शो-रूम के पास ट्रेलर रोककर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    कोरबी पुलिस चौकी में सौहार्द और उल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

    कोरबी पुलिस चौकी में सौहार्द और उल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    कोरबी बस स्टैंड हुआ सीसी कैमरों से लैस, यातायात विभाग हुआ सख्त

    कोरबी बस स्टैंड हुआ सीसी कैमरों से लैस, यातायात विभाग हुआ सख्त