कोरबी मोरगा, सहित रानी अटारी खदान में लहराया तिरंगा !

Loksadan।  कोरबी चोटिया:-देश के आजादी की78वीं स्वतंत्रता दिवस पर कोरबी, मोरगा, सहित रानी अटारी विजय वेस्ट खदान में शान से तिरंगा फहरा कर शहीदों को नमन किया गया इस मौके पर राष्ट्रगान गाकर देश की आजादी को सुरक्षा के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संकल्प लिया गया, इस शुभ अवसर पर सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोरबी में प्राधिकृत अधिकारी प्रहलाद सिंह बिंझवार, ने ध्वजारोहण किया, और ग्राम मोरगा के सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक महेंद्र शर्मा, ने अपने समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में झंडा फहराया, एवं प्रसाद वितरण कराया,

इसके पश्चात चिरीमिरी क्षेत्र में आने वाले रानी अटारी विजय वेस्ट, कोल माइंस में नवपदस्थ सब एरिया मैनेजर जे एम साहू, ने ध्वजारोहण किया, एवं पुटी पखना, के माध्यमिक शाला स्कूल के प्रभारी हरिराम अहिरवार, ने स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी के साथ देश भक्ति के नारे लगाते हुए संस्था में ध्वजारोहण किया!

पुलिस चौकी में सुरेश कुमार जोगी प्रभारी के द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी दी गई, व राष्ट्रगान के बाद अमर शहीदों को स्मरण कर उन्हें याद कर अमर रहे के नारे लगाएं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ एच के नायक, ने अपने समस्त स्टाफ की उपस्थिति में तिरंगा फहराह कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी, ग्राम पंचायत भवन में सरपंच राजू राम मरावी, ने ध्वजारोहण किया पंचायत कार्यालय 78वीं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत कोरबी के सरपंच राजूराम मरावी ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया व तिरंगे को सलामी दी पंचायत के सचिव मोती सिंह कोराम, उपसरपंच मुरारी लाल जायसवाल, व समस्त पंच गणों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी, ग्राम पंचायत रोदे, में सरपंच सुशीला कंवर ने पंचायत भवन में ध्वजारोहण किया एवं आश्रित ग्राम फुलसर, प्राथमिक शाला में उपसरपंच इतवार साय, ने विद्यालय में शान से तिरंगा फहरा कर शहीदों को नमन किया इस मौके पर सबने मिलकर राष्ट्रगान गाया और देश की आजादी की सुरक्षा के साथ सामाजिक एकता भाईचारे का संकल्प लिया, जिसमें मुख्य रूप से अनीता वाजपेई प्रधान पाठक, सरपंच प्रतिनिधि हार सिंह कंवर, सचिव पवन सिंह कंवर, एवं पालक गण मुख्य रूप से उपस्थित थे,

ग्राम लाद हाई स्कूल में प्राचार्य जे एल जगत, ने ध्वजारोहण किया एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, तथा ग्राम पंचायत पाली के हाई स्कूल में प्राचार्य गंगाराम कुर्रे ने ध्वजारोहण किया इस दौरान सरपंच सुमार सिंह, एवं जनप्रतिनिधि गढ़ व पालक उपस्थित थे, इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए!

ग्राम पंचायत सिरमिना के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य शशि किरण एक्का, ने शान से तिरंगा फहरा कर शहीदों को नमन किया, इस अवसर पर उपस्थित पालक शिक्षण स्टाफ एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने गांव की गलियों से प्रभात फेरी निकाल कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, व ग्राम के ही आदिवासी सेवा सहकारी समिति में ध्वजारोहण रवि मरकाम के द्वारा किया गया , एवं जनपद सदस्य कमला पेंद्रो सरपंच पति कैलाश श्याम, के द्वारा विधिवत भारत माता एवं महापुरुषों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत रुप से राष्ट्रीय गान के साथ समिति केसदस्यों ने कार्यक्रम को संपन्न कराया, इस अवसर पर जन प्रतिनिधि देवतुल्य किसान गणमान्य वरिष्ठ नागरिक एवं समिति के प्रबंधक आनंद कौशिक, एवं स्टॉप गणों की गरिमा मयी उपस्थित रही तत्पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया,

सिमगा – हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य बद्री प्रसाद टंडन, ने किया ध्वजारोहण विद्यालय में स्कूली बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे जिसमें साला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयकुमार सिदार एवं जनपद सदस्य भारत सिंह,व गणमान्य नागरिक पालक गंण मुख्य रूप से उपस्थित रहे, ग्राम पंचायत जलके, के पंचायत कार्यालय में 78वीं स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम के सरपंच श्रीमती फुलेश्वरी राज, ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया व तिरंगे को सलामी दी पंचायत के सचिव जितेंद्र सिंग, उपसरपंच राजेंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र राज, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे,

*चोटिया, मोरगा, वनांचल ग्रामीण* *क्षेत्रों में धूमधाम से* *फहराया गया तिरंगा,*

आजादी के 78वीं स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत चोटिया में सरपंच श्रीमती प्यारो बाई, ने पंचायत भवन में ध्वजारोहण किया एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ अमित जायसवाल ने झंडा फहराया इस मौके पर राष्ट्रगान गाकर देश की आजादी की सुरक्षा के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संकल्प लिया गया इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि राय सिंह बिंझवार, उपसरपंच राजदीप साहू, सचिव जगतपाल सिंह, एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, तथा जिले के सरहदी ग्राम पंचायत मोरगा, मदनपुर,अरसियां उछलेंगा,खिरटी,केंदई,साखो, में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया!

  • Related Posts

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी। जिले में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ दीपेश सैनी के नेतृत्व में थाना मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विगत चार दिनों में बिना नंबर प्लेट चलाने वाले 72 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

        कोरिया। जिले के बचरा पोड़ी क्षेत्र के ग्राम जिल्दा में वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा कराए जा रहे फेंसिंग कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जंगलों के चारों ओर लगाए जा रहे सीमेंट के खंभों को तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं लगाया जा रहा है, जिससे पूरे कार्य की मजबूती पर संदेह पैदा हो गया है। मौके पर बनाए गए एक वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि खंभे लगाने के लिए गड्ढे तो खोदे गए हैं, लेकिन उनमें डाले जा रहे सीमेंट, बालू और गिट्टी को सही तरीके से मिलाया नहीं जा रहा है। इतना ही नहीं, मिश्रण में पानी भी नहीं डाला जा रहा है। सूखे सीमेंट मिश्रण को सीधे गड्ढे में डालकर खंभों के आसपास भर दिया जा रहा है। सामान्य तौर पर निर्माण कार्य में सीमेंट, बालू और गिट्टी को निर्धारित अनुपात में पानी के साथ मिलाकर कंक्रीट तैयार किया जाता है, ताकि खंभे मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ बने रहें। लेकिन जिल्दा क्षेत्र में जिस तरह से कार्य किया जा रहा है, उससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो खंभों को मजबूत बनाने के लिए “बरसात के भरोसे” तकनीक अपनाई जा रही हो। सूखा मिश्रण गड्ढे में डाल दिया गया है और उम्मीद की जा रही है कि बारिश होने पर पानी गिरने से यह अपने आप जम जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह से कार्य किया गया तो खंभे अधिक समय तक टिक नहीं पाएंगे, जिससे सरकारी धन की बर्बादी होने की आशंका है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है या फिर पूरा काम ठेकेदार और कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच करें और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें, ताकि वनों की सुरक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा यह कार्य सही तरीके से पूरा हो सके।

    अन्य खबरे

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार दिन में 72 वाहनों पर चालान

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    वन सुरक्षा कार्य में लापरवाही? बिना पानी-मिश्रण के गाड़े जा रहे फेंसिंग के खंभे

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    संसद घेराव आंदोलन के लिए यूथ कांग्रेस कोरबा की टीम दिल्ली रवाना

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला