
✍️ भागीरथी यादव
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 14 IAS अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। यह कदम नए मुख्य सचिव विकासशील के पदभार संभालने के तुरंत बाद उठाया गया। वे राज्य के 13वें मुख्य सचिव बने हैं।
पदभार संभालते ही सूची जारी
मुख्य सचिव के कार्यभार संभालने के कुछ ही मिनटों में अधिकारियों के प्रभार बदलने की सूची सार्वजनिक कर दी गई। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू समेत कुल 14 अफसरों के नाम शामिल हैं।


रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू की नई पोस्टिंग
सूची के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रेणु पिल्ले को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वरिष्ठ अधिकारी सुब्रत साहू को प्रशासन अकादमी में पदस्थ किया गया और उन्हें राजस्व मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। दोनों अधिकारी नए मुख्य सचिव से वरिष्ठ होने के कारण मंत्रालय से बाहर पोस्टिंग पाए।


कलेक्टर स्तर पर बदलाव
कलेक्टर स्तर पर भी फेरबदल हुआ। राजनांदगांव के कलेक्टर सर्वेश्वर भुरे के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद उनके स्थान पर जितेंद्र यादव को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।






