लोक निर्माण विभाग की सड़क में बडे – बड़े गड्ढे,20 साल पहले हुई थी निर्माण!  1 साल पहले हुआ था पुल निर्माण, नहीं ध्यान दे रहा है संबंधित विभाग! 

Loksadan कोरबी चोटिया:- पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में निवासरत लोगों को बारहमासी पक्की सड़क मार्ग से जोड़ने वाले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाए गये सड़क मार्ग की मरम्मत कार्य बरसात के पूर्व नहीं किए जाने से आम जनता परेशान है, रानी अटारी जाने वाले मेंन रोड मार्ग ग्राम सरमा, से सुखरी ताल, हरदेवा, बर्रा,बेतलो,सासिन, जटगा, मार्ग को जोड़ने वाली जर्जर मार्ग बद से बद्तर हालत में हुई सड़क ग्राम पंचायत पनगवां से सरमा,,को जोड़ने वाली मार्ग में बकाई नाला पुल के दोनों ओर साईड वाल के बह जाने से पुल की दुर्दशा को देखकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है हरदेवा मार्ग तलाब नुमा बन जाने से स्कूली बच्चे व आम नागरिकों को चलना मुश्किल हो गया है,

ग्राम पंचायत सरमा के रामप्रसाद, सरमा सरपंच शिवकुमार, हरदेवा, निवासी संजय कुमार, एवं सरपंच पति शत्रुघ्न पठारी, ने बताया कि इस सड़क मार्ग की मरम्मत कराने हेतु लिखित आवेदन सुशासन तिहार, जिला जनदर्शन कलेक्टर, को दिया जा चुका इसके बावजूद भी अभी तक इस सड़क मार्ग की मरम्मत दूर बड़े-बड़े गड्ढे को भी बराबर नहीं किया जा सका है जिसके कारण राहगीरों को आए दिन सड़क मार्ग के गड्ढे में गिरकर दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है

गड्ढे में पानी भरे होने के कारण तालाब नुमा गड्ढे में बाइक चालक गिर रहे हैं क्षेत्र के लोगों की मानें तो इस सड़क मार्ग का निर्माण 2006-07 में किया गया है और तब से लेकर अभी तक अच्छे से मरम्मत कार्य नहीं किए जाने के कारण इस सड़क मार्ग का हालत खस्ता है 5 किलोमीटर तक इतना खराब है कि आने जाने वालों को खासकर बरसात के दिनों में बहुत ही मुश्किल भरा सफर करना पड़ रहा है शासकीय हाई स्कूल हायर सेकेंडरी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला शिशु मंदिर विद्यालय के छात्र-छात्राएं इसी तालाब में बने गड्ढे सड़क मार्ग में रोजाना आवागमन करते हुए विद्यालय जा रहे हैं उन्हें किस प्रकार से दिक्कत भरा सफर करना पड़ रहा है इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है ग्राम पंचायत शर्मा के सरपंच शिवकुमार ,ने बताया कि मार्ग की हालत की दैनिय स्थिति को देखते हुए उन्होंने वाहन एवं मुरुम व्यवस्था कर जानलेवा गड्ढे को पाट कर मार्ग में चल रही यात्री बस एवं वाहन चालकों के लिए मार्ग की मरम्मत कराई है लोक निर्माण विभाग के द्वारा अगर इस मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले समय में पूरी तरह से आवागमन करना ठप हो जाएगा!

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त