बाढ़ में शराब माफियाओं का तांडव: मद्य निषेध विभाग की टीम पर हमला, दो आरोपी छुड़ाए – चार जवान घायल, कई वाहन तोड़े

✍️ भागीरथी यादव

 

पटना/बाढ़, 13 नवंबर 2025।

राजधानी पटना से सटे बाढ़ के अथमलगोला थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात मद्य निषेध विभाग की टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। गंजपर गांव के पास हुई इस घटना में भीड़ ने न केवल पुलिस पर ईंट-पत्थर और डंडों से हमला किया, बल्कि दो गिरफ्तार शराबियों को छुड़ाकर फरार हो गई।

 

इस हमले में तीन महिला सिपाहियों सहित चार जवान घायल हो गए, जबकि चार सरकारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि मद्य निषेध विभाग की टीम सहायक अवर निरीक्षक पिंकी कुमारी के नेतृत्व में छह वाहनों के काफिले के साथ रात्रि गश्त पर निकली थी। इसी दौरान गंजपर गांव के पास सड़क किनारे कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे।

 

जैसे ही पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा और ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच शुरू की, वहां मौजूद भीड़ ने अचानक हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों की पिटाई कर पकड़े गए दोनों शराबियों को छुड़ा लिया और ब्रेथ एनालाइजर मशीन छीन ली।

 

घटना की सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल जवानों निधि प्रिया, निगम कुमारी, कविता कुमारी और सतेंद्र पासवान को उपचार के लिए अथमलगोला पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

 

मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना के संबंध में 14 नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी सुखदेव राय को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

 

उन्होंने कहा कि यह हमला कानून के खिलाफ साजिश है और अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सलमान खान की अपील पर सुनवाई टली

    ✍️ भागीरथी यादव     जयपुर में 28 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अब यह प्रकरण मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा गया है, जो तय करेंगे कि आगे सुनवाई किस बेंच में होगी। साल 1998 में दर्ज इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सह-आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पहले ही बरी किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सह-आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती दी है। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और नई बेंच तय होने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी।  

    बजट से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹50 महंगा, जानें आपके शहर का नया रेट

    ✍️ भागीरथी यादव   नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने व्यापारिक जगत को बड़ा झटका दिया है। 1 फरवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है। महानगरों में अब क्या हैं नए दाम? कीमतों में इजाफे के बाद देश के प्रमुख महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब इस प्रकार हैं: शहर नया रेट (19kg सिलेंडर) दिल्ली ₹1,740.50 कोलकाता ₹1,844.50 मुंबई ₹1,692.00 चेन्नई ₹1,899.50 आम जनता और घरेलू बजट पर क्या होगा असर? बाहर खाना होगा महंगा: कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना महंगा होने की पूरी संभावना है। घरेलू रसोई को राहत: आम परिवारों के लिए सुकून की खबर है कि घरेलू सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के पुराने रेट पर ही बरकरार हैं। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के बजट को फिलहाल प्रभावित नहीं होने दिया है। बजट से पहले दबाव का संकेत आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि बजट पेश होने से ठीक पहले कीमतों में यह बदलाव संकेत देता है कि सरकार ऊर्जा लागत को लेकर कड़े फैसले ले सकती है। कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है।    

    अन्य खबरे

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी