महासमुंद में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.86 करोड़ का गांजा व नशीली सिरप जब्त

✍️ भागीरथी यादव

 

यूट्यूबर समेत 27 आरोपी गिरफ्तार, ओडिशा–महाराष्ट्र नेटवर्क ध्वस्त

महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 7 से 29 जनवरी के बीच बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार किया है। पुलिस ने 8 अलग-अलग मामलों में कुल 7.86 करोड़ रुपए मूल्य का गांजा और नशीली सिरप जब्त की है। इस दौरान एक चर्चित यूट्यूबर सहित कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी ओडिशा और महाराष्ट्र से जुड़े बताए जा रहे हैं।

यूट्यूबर आकाश जाधव निकला गांजा तस्करी का सरगना

पुलिस जांच में सामने आया है कि महाराष्ट्र निवासी यूट्यूबर आकाश जाधव ओडिशा से महाराष्ट्र तक गांजा तस्करी का मुख्य सरगना था। आकाश के यूट्यूब चैनल पर 5.68 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 3.17 लाख फॉलोअर्स हैं। वह सांपों के रेस्क्यू से जुड़े वीडियो बनाता था।

पुलिस ने आकाश की करीब डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। वह पुणे के एक मामले में पिछले छह महीने से फरार था। हाल ही में एम्बुलेंस के जरिए गांजा तस्करी की जो खेप पकड़ी गई थी, वह भी उसी की बताई जा रही है।

कोमाखान थाना क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी

कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस को सबसे बड़ी सफलता मिली है। यहां से 950 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 4.75 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस मामले में महाराष्ट्र के जालना जिले के परिवहनकर्ताओं के साथ मुख्य व्यवस्थापक प्रदीप मुसदवले को गिरफ्तार किया गया है।

एक अन्य मामले में पुलिस ने 520 किलो गांजा (कीमत करीब 2.60 करोड़ रुपए) जब्त किया। इसमें पुणे के कुख्यात सोनवाने परिवार के रामदास सोनवाने, कुनाल सोनवाने और प्रतीक सोनवाने को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ओडिशा के कालाहांडी जिले के सप्लायर रंजन दुर्गा को भी पकड़ा गया है।

ओडिशा से दुर्ग–रायपुर तक फैला नेटवर्क टूटा

सिंघोड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर कार्रवाई करते हुए 50 किलो गांजा (कीमत करीब 25 लाख रुपए) के साथ परिवहनकर्ता कुशल सिंह और उत्तर प्रदेश के खरीदार राघवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया।

एक अन्य कार्रवाई में 26 किलो गांजा (कीमत करीब 13 लाख रुपए) बरामद कर पुणे और महासमुंद के तस्करों के साथ ओडिशा के सप्लायर और वाहन मालिक को गिरफ्तार किया गया।

नशीली सिरप के अवैध कारोबार पर भी कार्रवाई

पुलिस ने नशीली सिरप के अवैध व्यापार में शामिल नेटवर्क पर भी कार्रवाई करते हुए 146 नशीली सिरप जब्त की है। इससे ओडिशा से दुर्ग और रायपुर तक फैला नेटवर्क टूट गया है। दो अन्य मामलों में 32 किलो से अधिक गांजा भी जब्त किया गया।

आरंग क्षेत्र से भी गांजा बरामद

आरंग क्षेत्र से पुलिस ने 4.930 किलो गांजा जब्त कर खरीदार ओमप्रकाश रात्रे को गिरफ्तार किया है। वहीं कंधमाल (ओडिशा) के सप्लायर शिबू बिधानी को भी पकड़ा गया है। रायपुर के समता कॉलोनी निवासी हर्षित सक्सेना को इस नेटवर्क में फॉरवर्ड लिंक के रूप में चिन्हित किया गया है।

तकनीकी साक्ष्यों से पूरे नेटवर्क पर शिकंजा

पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मोबाइल डेटा, लोकेशन ट्रैकिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और डिजिटल लेन-देन जैसे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नशे की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को तोड़ने की कार्रवाई लगातार कर रही है।

 

  • Related Posts

    नाबालिग का अपहरण कर राजस्थान ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    ✍️ भागीरथी यादव      कोरबा | 4 फरवरी 2026 कोरबा जिले की दर्री पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। मामले का संक्षिप्त विवरण घटना की शुरुआत 19 जनवरी 2026 को हुई, जब पीड़िता के माता-पिता ने थाना दर्री में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों के अनुसार, गोपालपुर निवासी सूर्यप्रकाश यादव उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। थाना प्रभारी नागेश तिवारी के मार्गदर्शन में टीम को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जयपुर (राजस्थान) रवाना किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी और खुलासा पुलिस टीम ने जयपुर में दबिश देकर आरोपी सूर्यप्रकाश यादव (20 वर्ष) को धर दबोचा और उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बालिका को भगाकर जयपुर ले गया था और वहां उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी का नाम: सूर्यप्रकाश यादव (पिता स्व. कृष्ण कुमार यादव) उम्र: 20 वर्ष निवासी: गोपालपुर कार्रवाई: आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। टीम की सराहनीय भूमिका इस सफल ऑपरेशन में निरीक्षक नागेश तिवारी, उप निरीक्षक रश्मि थामस, सउनि संतोष कुमार ताण्डी, आरक्षक संजय कश्यप, कृष्णा तिवारी और महिला आरक्षक शीतला उईके सहित अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    डूमरकछार चौक पर अवैध शराब का कहर: बाहरी दबंगों के चंगुल में फंस रहा आदिवासी समाज

    ✍️ भागीरथी यादव   पाली | डूमरकछार चौक और आसपास का क्षेत्र इन दिनों अवैध गतिविधियों का केंद्र बन गया है, जिससे स्थानीय आदिवासी समुदाय का भविष्य दांव पर लग गया है। उत्तर प्रदेश से आए एक परिवार द्वारा संचालित अवैध शराब के कारोबार ने न केवल गांव की शांति भंग की है, बल्कि युवाओं और बच्चों को भी नशे के अंधेरे में धकेल दिया है। प्रमुख बिंदु: संकट के घेरे में गांव खुलेआम बिक्री: राष्ट्रीय राजमार्ग के ओवरब्रिज के नीचे और सड़क किनारे धड़ल्ले से अवैध शराब बेची जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी शराब भट्टी से स्टॉक लाकर यहाँ ऊंचे दामों और अवैध तरीके से खपाया जाता है। सरकारी जमीन पर कब्जा: अवैध शराब के साथ-साथ संबंधित परिवार पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाने का भी आरोप है। दबंगई और धमकियां: जब स्थानीय आदिवासी ग्रामीण इस अवैध कार्य का विरोध करते हैं, तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पक्ष प्रशासन में ऊंची पहुंच का हवाला देकर उन्हें चुप करा देता है। प्रशासनिक मौन पर उठते सवाल इस पूरे मामले में पुलिस और आबकारी विभाग की चुप्पी ने ग्रामीणों के मन में गहरा रोष पैदा कर दिया है। चर्चा है कि इस अवैध कारोबार को कथित तौर पर संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण कार्रवाई फाइलों में ही दबी रह जाती है। ग्रामीणों की चेतावनी: “अगर प्रशासन ने जल्द ही अवैध कब्जे और शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगाई, तो यह स्थिति बड़े सामाजिक संघर्ष का रूप ले सकती है। हमारी संस्कृति और बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।”

    अन्य खबरे

    नाबालिग का अपहरण कर राजस्थान ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    नाबालिग का अपहरण कर राजस्थान ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, दर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    डूमरकछार चौक पर अवैध शराब का कहर: बाहरी दबंगों के चंगुल में फंस रहा आदिवासी समाज

    डूमरकछार चौक पर अवैध शराब का कहर: बाहरी दबंगों के चंगुल में फंस रहा आदिवासी समाज

    वायरल वीडियो विवाद: पुलिस के आचरण और नागरिक जिम्मेदारी पर उठे सवाल, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

    वायरल वीडियो विवाद: पुलिस के आचरण और नागरिक जिम्मेदारी पर उठे सवाल, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

    ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’: बैकुंठपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट का घेराव कर जताया विरोध

    ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’: बैकुंठपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट का घेराव कर जताया विरोध

    सड़क सुरक्षा पर संकट: बेखौफ दौड़ रहे नियम विरुद्ध वाहन, एमसीबी पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

    सड़क सुरक्षा पर संकट: बेखौफ दौड़ रहे नियम विरुद्ध वाहन, एमसीबी पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

    प्रेरणा: शारीरिक बाधाओं को मात देकर मधु साहू बनीं लेखा सेवा अधिकारी, शासन ने किया सम्मानित

    प्रेरणा: शारीरिक बाधाओं को मात देकर मधु साहू बनीं लेखा सेवा अधिकारी, शासन ने किया सम्मानित