कोरिया में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 69 अधिकारियों–कर्मचारियों के तबादले

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने जिले के 69 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तबादला सूची जारी की है। जारी आदेश में विभिन्न थानों, चौकियों, रक्षित केंद्र, कंट्रोल रूम, साइबर सेल और अन्य शाखाओं में पदस्थ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

एसपी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्थानांतरित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करें। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रशासनिक आवश्यकता और विभागीय कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए यह तबादले किए गए हैं।

सूची में निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। थाना बैकुंठपुर, चरचा, पटना, सोनहत सहित विभिन्न चौकियों में पदस्थापना में बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों को विशेष शाखा, साइबर सेल और कंट्रोल रूम जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी बिना विलंब के जॉइनिंग सुनिश्चित करें, ताकि जिले की कानून व्यवस्था एवं पुलिसिंग व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे।

 

  • Related Posts

    औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

        बिलासपुर। बिलासपुर के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अनव इंडस्ट्री की पेंट, टाइल्स और पुट्टी निर्माण फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री परिसर में रखे केमिकल में आग भड़कने के बाद लपटें तेजी से फैल गईं और कुछ ही देर में पूरा परिसर धुएं से भर गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ज्वलनशील सामग्री अधिक होने से आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन बाद में किया जाएगा। एहतियातन आसपास की फैक्ट्रियों में काम रोक दिया गया है।

    अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पंडरी थाना पुलिस की कार्रवाई

      रायपुर। राजधानी के रायपुर स्थित पंडरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद की गई है। मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि पंडरी इलाके के भिक्षुक केंद्र के पास एक युवक संदिग्ध हालत में पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद हुई। उत्तर जोन पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुरानी बस्ती निवासी नंदू शर्मा के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसे पिस्टल कचरे के ढेर में मिली थी, जिसे वह अपने पास रखे हुए था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी आदतन अपराधी है और पूर्व में हत्या व मारपीट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बरामद हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश तो नहीं थी। फिलहाल आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। पंडरी थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।  

    अन्य खबरे

    कोरिया में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 69 अधिकारियों–कर्मचारियों के तबादले

    कोरिया में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 69 अधिकारियों–कर्मचारियों के तबादले

    मेला देखने बुलाकर युवक को जलाने की कोशिश, तालाब में कूदकर बची जान

    मेला देखने बुलाकर युवक को जलाने की कोशिश, तालाब में कूदकर बची जान

    औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

    औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

    अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पंडरी थाना पुलिस की कार्रवाई

    अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पंडरी थाना पुलिस की कार्रवाई

    कब्र से मासूम का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत

    कब्र से मासूम का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से दहशत

    महाशिवरात्रि पर सेवा का उदाहरण: दर्री–जामनीपाली में ठंडाई व फल वितरण

    महाशिवरात्रि पर सेवा का उदाहरण: दर्री–जामनीपाली में ठंडाई व फल वितरण