दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

✍️ भागीरथी यादव

कोरबा। दिनांक 10 मार्च 2026 को सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में धुएँ का गुबार फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों संजय कौशिक, शशांक सिंह, दीपक मानिकपुरी और बलराम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पानी टंकी के पास झाड़ियों और आसपास के क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें ऊँची उठने लगीं, जिससे आसपास के मकानों और अन्य संसाधनों को खतरा पैदा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी के फायर मैन कृत दस तत्काल अपनी फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और साहस की सराहना करते हुए कहा कि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, वहीं लोगों से अपील की गई है कि गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता बरतें।

  • Related Posts

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा, 10 मार्च। कोरबा में हसदेव नदी में नहाने के दौरान डूबे 22 वर्षीय युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद बरामद कर लिया गया। दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और नगरसेना की गोताखोर टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर नौशाद खान अपने तीन दोस्तों के साथ हसदेव नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक को बहता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन वे उसे नहीं बचा सके और किसी तरह खुद सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद दर्री थाना पुलिस और जिला प्रशासन की नगरसेना गोताखोर टीम ने नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिनों की तलाश के बाद मंगलवार को गोताखोरों को युवक का शव नदी में जलकुंभी के बीच फंसा हुआ मिला, जिसे बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक नौशाद खान दर्री क्षेत्र के जय भगवान गली का निवासी था और सीएसईबी पावर प्लांट में ठेका कर्मचारी के रूप में वेल्डिंग का काम करता था। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। करीब छह माह पहले ही उसकी मां का बीमारी के कारण निधन हो गया था। युवक की मौत की खबर से परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में आरिफ खान को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। उपाध्यक्ष बनाए जाने पर आरिफ खान ने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आरिफ खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत ही संगठन की असली शक्ति होती है। सभी साथियों के सहयोग से जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। आरिफ खान की नियुक्ति पर कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। साथ ही विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

    अन्य खबरे

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा