छत्तीसगढ़: वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों के तबादले; देखें पूरी सूची

Oplus_16908288

✍️ भागीरथी यादव 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी की है। इस फेरबदल में संयुक्त आयुक्त से लेकर राज्य कर निरीक्षक स्तर के 9 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जगदलपुर, बिलासपुर और रायपुर जैसे महत्वपूर्ण संभागों के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

प्रमुख स्थानांतरण और नई नियुक्तियां विभागीय आदेश के तहत निम्नलिखित अधिकारियों का तबादला किया गया है:

 

अधिकारी का नाम वर्तमान पद / स्थान नवीन पदस्थापना (कहाँ भेजे गए)

अजय देवांगन (संयुक्त आयुक्त) संयुक्त आयुक्त, जगदलपुर संभाग मुख्यालय, नवा रायपुर

सुमित कुमार महोबिया (उपायुक्त) बीआईयू, बिलासपुर संयुक्त आयुक्त कार्यालय, अंबिकापुर

शारदा मिश्रा (सहायक आयुक्त) सचिव, वाणिज्य कर अधिकरण, नवा रायपुर कोरिया वृत्त, मनेन्द्रगढ़

आनंद कुमार डोंगरे (सहायक आयुक्त) रायपुर वृत्त-8 कोरिया वृत्त, मनेन्द्रगढ़

सुरेंद्र कुमार पटल (सहायक आयुक्त) कोरिया वृत्त, मनेन्द्रगढ़ बेमेतरा वृत्त

चित्ररेखा भूआर्य (राज्य कर अधिकारी) रायपुर वृत्त-11 दुर्ग वृत्त-03

अंशु शुक्ला (राज्य कर अधिकारी) बिलासपुर वृत्त-3 संयुक्त आयुक्त कार्यालय, अंबिकापुर

सुनीता सोनी (राज्य कर अधिकारी) भाटापारा वृत्त रायपुर वृत्त-2

आशीष कुमार साहू (निरीक्षक) बीआईयू, दुर्ग संभाग

 

प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बदलाव

इस सूची में अजय देवांगन को जगदलपुर से हटाकर मुख्यालय नवा रायपुर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सरगुजा संभाग और कोरिया वृत्त (मनेन्द्रगढ़) में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि कर संग्रहण और विभागीय कार्यों में तेजी लाई जा सके।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।