ममता बनर्जी का चुनाव आयोग और BJP पर सबसे तीखा हमला; बोलीं– “मुझे छू भी लिया, तो पूरे देश में हिला दूंगी BJP की नींव”

✍️ भागीरथी यादव 

 

कोलकाता/बोनगांव।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को बोनगांव में आयोजित विशाल रैली से केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सबसे बड़ा राजनीतिक वार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष संस्था नहीं, बल्कि ‘BJP कमीशन’ बन चुका है।

 

SIR प्रक्रिया को बताया ‘आपदा’

 

ममता बनर्जी ने कहा कि SIR प्रक्रिया के बहाने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गलत तरीके से बदलाव किए जा रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा—

 

“अगर बंगाल में मुझे कमजोर करने की कोशिश की गई, अगर मुझे चोट पहुंचाई गई, तो मैं पूरे भारत में BJP की नींव हिला दूंगी।”

 

मुख्यमंत्री ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर हाल ही में जारी दो चुनाव निर्देशों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की और कहा कि आयोग के फैसले एक राजनीतिक दल के हित में उठाए जा रहे हैं।

 

“SIR लागू होते ही समझ आएगा, यह BJP-निर्मित आपदा है”

 

ममता ने दावा किया कि मतदाता सूची में संशोधन के नाम पर लाखों लोगों को नागरिकता के आधार पर गलत तरीके से ‘इनवैलिड’ घोषित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा—

 

“नरेंद्र मोदी जिस 2024 की मतदाता सूची पर चुने गए, अगर आज वह अमान्य है, तो उनका चुनाव भी इनवैलिड होना चाहिए।”

 

उन्होंने जनता से अपील की—

“डरने की जरूरत नहीं। जब तक मैं हूं, कोई तुम्हें हटाने की हिम्मत नहीं करेगा।”

 

“BJP पैसा खर्च कर ले, लोग पैसे लेंगे लेकिन वोट नहीं देंगे”

 

ममता ने कहा कि भाजपा उनका राजनीतिक मुकाबला नहीं कर सकती, इसलिए एजेंसियों और प्रशासनिक हस्तक्षेप का सहारा ले रही है।

उन्होंने कहा—

 

“मेरे रास्ते रोकोगे तो मैं अपना रास्ता खुद बना लूंगी। मैंने सिंगूर के किसानों के लिए 26 दिन अनशन किया था, मैं पीछे हटने वालों में से नहीं हूं।”

 

बिहार का उदाहरण देकर BJP पर तंज

 

ममता ने दावा किया कि बिहार में चुनाव परिणाम SIR प्रक्रिया से प्रभावित थे और विपक्ष वहां भाजपा की चाल समझ नहीं पाया। वह बोलीं—

 

“अगर SIR दो-तीन साल में किया जाए तो सरकार सहयोग देगी, लेकिन चुनाव से ठीक पहले इसका उद्देश्य साफ है।”

 

BJP का पलटवार

 

राज्य BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने ममता के आरोपों को राजनीतिक शोर बताते हुए कहा—

 

“SIR राष्ट्रीय प्रक्रिया है, यह 12 राज्यों में चल रहा है। पूरा भारत इसका पालन कर रहा है, पर ममता बनर्जी क्यों परेशान हैं?”

 

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में एक महिला का नाम 8 अलग-अलग जगहों पर वोटर लिस्ट में पाया गया, इसलिए सुधार आवश्यक है।

  • Related Posts

    काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सलमान खान की अपील पर सुनवाई टली

    ✍️ भागीरथी यादव     जयपुर में 28 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अब यह प्रकरण मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा गया है, जो तय करेंगे कि आगे सुनवाई किस बेंच में होगी। साल 1998 में दर्ज इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सह-आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पहले ही बरी किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सह-आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती दी है। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और नई बेंच तय होने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी।  

    बजट से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹50 महंगा, जानें आपके शहर का नया रेट

    ✍️ भागीरथी यादव   नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने व्यापारिक जगत को बड़ा झटका दिया है। 1 फरवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है। महानगरों में अब क्या हैं नए दाम? कीमतों में इजाफे के बाद देश के प्रमुख महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब इस प्रकार हैं: शहर नया रेट (19kg सिलेंडर) दिल्ली ₹1,740.50 कोलकाता ₹1,844.50 मुंबई ₹1,692.00 चेन्नई ₹1,899.50 आम जनता और घरेलू बजट पर क्या होगा असर? बाहर खाना होगा महंगा: कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना महंगा होने की पूरी संभावना है। घरेलू रसोई को राहत: आम परिवारों के लिए सुकून की खबर है कि घरेलू सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के पुराने रेट पर ही बरकरार हैं। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के बजट को फिलहाल प्रभावित नहीं होने दिया है। बजट से पहले दबाव का संकेत आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि बजट पेश होने से ठीक पहले कीमतों में यह बदलाव संकेत देता है कि सरकार ऊर्जा लागत को लेकर कड़े फैसले ले सकती है। कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है।    

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त