कोरबा।बालगोपाल श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति कोरबा द्वारा आगामी 16 अगस्त को पुराना बस स्टैंड कोरबा में पहली बार भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में 15 फीट ऊँचाई पर लटकी मटकी को फोड़ने के लिए टीमें अपनी ताकत और रणनीति दिखाएंगी।
विजेता टीम को ₹11,000, उपविजेता को ₹5,100 और तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को ₹3,100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे श्री नूतनसिंह ठाकुर (सभापति, नगर पालिका निगम कोरबा) और विशिष्ट अतिथियों में श्री सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल(कार्यसमिति सदस्य, छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी), श्रीमती सुलोचना भोलू यादव(पार्षद वार्ड नं 12 नपानी कोरबा), श्री टामेश अग्रवाल(पार्षद वार्ड नं 5 नपानी कोरबा) और श्री तेजप्रताप सिंह शामिल होंगे।(पार्षद बाक़ीमोगरा,कोरबा)
आयोजकों ने कोरबा व आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित पहुँचकर इस धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लें। एवं कार्यक्रम में बढ़चढकर हिस्सा ले
शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान
✍️ भागीरथी यादव पचपेड़ी: जांजगीर-चांपा जिले के पचपेड़ी क्षेत्र से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 50 वर्षीय शिक्षक ने दही मांगने के बहाने एक किसान के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। छोटी बहन की सूझबूझ और शोर मचाने की वजह से आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है मामला? आरोपी की पहचान रोहित पटेल (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जांजगीर-चांपा के पामगढ़ (ग्राम सिर्री) का निवासी है और पचपेड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। बहाना बनाकर प्रवेश: सोमवार को आरोपी शिक्षक क्षेत्र के एक किसान के घर पहुंचा। उसने घर में दही होने की बात पूछी और इसी बहाने अंदर दाखिल हो गया। अकेली पाकर की हरकत: उस वक्त घर में किसान की दो बेटियां अकेली थीं। आरोपी ने बड़ी बहन (नाबालिग छात्रा) को झांसा देकर कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध कुचलने का प्रयास: जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे चुप कराने की कोशिश की। छोटी बहन की जांबाजी घटना के दौरान छात्रा की छोटी बहन पास ही मौजूद थी। अपनी बड़ी बहन की आवाज सुनकर वह तुरंत कमरे की ओर भागी। अंदर का मंजर देख वह डरी नहीं, बल्कि उसने पूरी ताकत से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी शिक्षक घबरा गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस की कार्रवाई परिजनों की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शिक्षक रोहित पटेल को पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।






