
मनेंद्रगढ़। एम सी बी/ सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मातृ सम्मेलन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर की गई।
छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों और माताओं का स्वागत किया। नन्हे बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नृत्य और नाटकों से मातृत्व और सामाजिक संदेश उजागर किए।

मुख्य अतिथि नीरज अग्रवाल ने कहा, “माता ही बच्चे की प्रथम गुरु होती हैं।” भाजपा जिलाध्यक्ष चम्पा देवी पावले और नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने माताओं की भूमिका और विद्यालय की सराहना की।
प्राचार्य ने माताओं को विद्यालय की गतिविधियों और बच्चों की प्रगति से अवगत कराया। अंत में सभी माताओं का सम्मान किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि, पार्षद, अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह मातृ सम्मेलन माताओं के लिए यादगार अनुभव बन गया।






