विकास की नई सौगात : विधायक प्रेमचंद पटेल ने मुढाली में पी.डी.एस भवन व सी.सी. रोड का भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को दी राहत की उम्मीद*

 

लोक सदन

 

लोक सदन कोरबा

*कोरबा:-* जिले अंतर्गत कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल ने ग्राम पंचायत मुढाली में विकास कार्यों का भूमि पूजन कर ग्रामीणों के लिए नए संजीवनी देने का कार्य किया। कुल 27 लाख रुपए की लागत से इन कार्यों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

*🏢 पी.डी.एस भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन :-* विधायक प्रेमचंद पटेल ने बताया कि पी.डी.एस भवन का निर्माण 12.40 लाख रुपए (DMF मद से) की राशि से किया जाएगा। यह भवन ग्रामीणों को सुविधा और सुगमता प्रदान करेगा, जिससे राशन वितरण सुचारू रूप से संभव होगा।

*🛣️ सी.सी. रोड निर्माण – विश्राम घर से घरम घर तक :-* विधायक निधि से 5 लाख रुपए की राशि में विश्राम घर से घरम घर तक की सड़क को सीमेंट कॉंक्रीट रोड के रूप में निर्माण किया जाएगा। यह मार्ग क्षेत्रवासियों की आवाजाही में विशेष सहूलियत देगा।

*🛣️ सी.सी. रोड निर्माण – अम्बेडकर चौक से मुक्ति घाम तक :-* DMF मद से 10 लाख रुपए की राशि से अम्बेडकर चौक से मुक्ति घाम तक सी.सी. रोड का निर्माण कार्य संपन्न किया जाएगा, जो क्षेत्र की संपर्कता और विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

*विधायक प्रेमचंद पटेल का संदेश :-* “हमारा प्रयास है कि हर विकास कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो। क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना हमारा लक्ष्य है। विकास कार्य रुकेंगे नहीं, और हर क्षेत्र में पक्की सड़क व नाली बनाकर लोगों की समस्या का स्थायी समाधान करेंगे।”

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव, पूर्व युवा आयोग सदस्य रघुराज सिंह उईके, सरपंच रमेश्वर सिंह मरकाम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सकरी पुलिस ने हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, मामूली विवाद बना मौत की वजह

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। थाना सकरी क्षेत्र में हुए हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के चलते दोस्तों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, 14 मार्च 2026 को संबलपुरी निवासी कृष्णा कौशिक ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बड़े भाई सतीश कौशिक की अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई है। मामले में मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 254/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान संदेहियों के रूप में राकेश कौशिक उर्फ छोटू (38) और गणेश कौशिक (36), दोनों निवासी संबलपुर, घटना के बाद से फरार थे। 16 मार्च को बीट आरक्षकों को सूचना मिली कि दोनों आरोपी ग्राम पांड क्षेत्र में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें मेण्ड्रा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन वे मृतक सतीश कौशिक के साथ शराब पीने गए थे। नशे की हालत में मृतक द्वारा गाली-गलौच करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों भाइयों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान सतीश को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार होकर अलग-अलग स्थानों पर छिपे हुए थे और बाहर भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता और बीट स्टाफ की मुस्तैदी से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस की टीम और बीट आरक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से मामले का शीघ्र खुलासा संभव हो सका।

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत करने वाले दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो धारदार लोहे के चाकू जब्त किए हैं। वहीं क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को महाराणा प्रताप चौक, तालापारा के पास दो युवक राहगीरों को धारदार लोहे का चाकू दिखाकर डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो नग लोहे के धारदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में शेरा मिरी (33 वर्ष), पिता झुराराम निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा तथा अभिषेक दिवाकर (24 वर्ष), पिता होरीलाल निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। इसके अलावा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमन बघेल (23 वर्ष), पिता बाबूराम तथा मुकेश पुरी गोस्वामी (24 वर्ष), पिता लक्ष्मण पुरी, दोनों निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    अन्य खबरे

    बिलासपुर में बकरी-बकरा चोरी का बड़ा खुलासा, CCTV से पकड़े गए शातिर चोर!

    बिलासपुर में बकरी-बकरा चोरी का बड़ा खुलासा, CCTV से पकड़े गए शातिर चोर!

    आईएएस रवि मित्तल की पीएमओ में नियुक्ति, ACC ने दी मंजूरी

    आईएएस रवि मित्तल की पीएमओ में नियुक्ति, ACC ने दी मंजूरी

    वन विभाग में निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, अनियमितता के आरोपों से मचा हड़कंप

    वन विभाग में निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, अनियमितता के आरोपों से मचा हड़कंप

    दीपका-पाली मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, मौके पर मौत

    दीपका-पाली मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, मौके पर मौत

    छेड़छाड़ के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    छेड़छाड़ के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    कटघोरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच के निर्देश

    कटघोरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच के निर्देश