डिंडोलभांठा में पंचदिवसीय रामायण आयोजन, मुकेश जायसवाल ने की कथा श्रवण

ज्ञान शंकर तिवारी

 

कोरबा। डिंडोलभांठा स्थित सरोवर एवं शिव मंदिर के समीप वटवृक्ष के नीचे आयोजित पंचदिवसीय रामायण कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल शामिल हुए। उत्कर्ष युवा मानस सेवा समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में उन्होंने विधिवत श्रीफल चढ़ाकर भगवान राम के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

समिति के पदाधिकारियों ने श्री जायसवाल का श्रीफल, रामनाम पट्टिका एवं बैच पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रामचरितमानस मानव जीवन को दिशा देने वाला ग्रंथ है। इसमें पारिवारिक और सामाजिक जीवन के आदर्शों का वर्णन है—चाहे वह पिता-पुत्र का संबंध हो, पति-पत्नी का, भाई-भाई, मित्र या स्वामी-सेवक का। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस के आदर्शों को अपनाकर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित रामभक्तों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल भी जाना। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश कश्यप, मंडल महामंत्री हरदीबाजार अमरनाथ कौशिक, संतोष कौशिक, जगदीश कश्यप, सोनू कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गांवों में निगरानी तंत्र मजबूत करने को कोरबी चौकी में बैठक

    सुशील जायसवाल   कौरबी-चोटिया। ग्राम स्तर पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस चौकी कोरबी में क्षेत्र के सभी ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांवों में सतर्कता बढ़ाने और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की समय पर जानकारी देने, असामाजिक तत्वों की पहचान करने तथा अपराध की पूर्व सूचना पुलिस तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कोटवारों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने गांवों में अजनबी व्यक्तियों की आवाजाही, चोरी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा, नशाखोरी, घरेलू विवाद, भूमि विवाद समेत अन्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें और तत्काल पुलिस चौकी को सूचित करें। चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने कहा कि ग्राम कोटवार पुलिस और ग्रामीणों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी सक्रिय भूमिका से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना संभव है। उन्होंने ग्रामवासियों से भी अपील की कि किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी निडर होकर पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने बताया कि जनसहयोग से अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए इस तरह की बैठकों का आयोजन आगे भी नियमित रूप से किया जाएगा। बैठक में थाना स्टाफ और सभी ग्राम कोटवार मौजूद रहे।

    पाली के शासकीय नवीन महाविद्यालय में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन

    सुशील जायसवाल     पाली (जिला कोरबा)। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, हायर सेकेंडरी स्कूलों, कॉलेजों एवं उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी.) का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 फरवरी 2026 को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली, जिला कोरबा में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी.) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में क्लब के सदस्य छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सतीश प्रकाश सिंह ने ई.एल.सी. के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) की प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवाओं से अपील की कि वे राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कराएं। कार्यक्रम में समाजशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. हर्ष पांडेय सहित मतदाता साक्षरता क्लब के सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर तथा हाथों में मेहंदी सजाकर मतदाता जागरूकता और एस.आई.आर. के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती रीता पटेल ने किया। इस अवसर पर प्राध्यापक टी.आर. कश्यप, डॉ. शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    अन्य खबरे

    बीजापुर में 30 किलो आईईडी बरामद, बड़ी नक्सली साजिश नाकाम

    बीजापुर में 30 किलो आईईडी बरामद, बड़ी नक्सली साजिश नाकाम

    रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

    रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

    चिरमिरी में 3 करोड़ का मंगल भवन बदहाल, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के स्टे से अटका प्रोजेक्ट

    चिरमिरी में 3 करोड़ का मंगल भवन बदहाल, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के स्टे से अटका प्रोजेक्ट

    मनेन्द्रगढ़ में ‘युवा संवाद बजट 2026’ का आयोजन

    मनेन्द्रगढ़ में ‘युवा संवाद बजट 2026’ का आयोजन

    पंचवटी पहाड़ पर 50 फीट ऊंची शिव प्रतिमा तैयार, महाशिवरात्रि पर होगा लोकार्पण

    पंचवटी पहाड़ पर 50 फीट ऊंची शिव प्रतिमा तैयार, महाशिवरात्रि पर होगा लोकार्पण

    बुजुर्ग ने अवैध कटाई और कब्जे की शिकायत की, डीएफओ ने एसडीओ को सौंपी जांच

    बुजुर्ग ने अवैध कटाई और कब्जे की शिकायत की, डीएफओ ने एसडीओ को सौंपी जांच