नगरपालिका के CMO और अकाउंटेंट 33 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव

 

मनेंद्रगढ़। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मनेंद्रगढ़ नगरपालिका में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) और एक अकाउंटेंट को 33 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने एक ठेकेदार से बिल पास करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। मामला रिटर्निंग वॉल और सड़क निर्माण कार्य से जुड़े बिलों के भुगतान से संबंधित बताया जा रहा है।

शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और आरोपियों को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद नगरपालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए अंबिकापुर ले जाया गया है। एसीबी द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।