
✍️ भागीरथी यादव
बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टीखुर्द में बीती रात पूर्व सरपंच प्रतिनिधि मनबोध यादव की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। उनका खून से लथपथ शव सुबह मुर्गी फार्म के पास मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, मनबोध यादव बुधवार रात 8 बजे घर से निकले थे और लौटे नहीं। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि वह रात में एक व्यक्ति के साथ शराब पीते देखे गए थे, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामले में हर पहलू को खंगालते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।






