
कवर्धा। जिले के लिंहाईपुर गांव में महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया।
12 जनवरी को सरोजनी बंजारे को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में मौत को सामान्य बताया गया, लेकिन जांच में हत्या का मामला सामने आया।
पंडरिया थाना प्रभारी नितिन कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जांच के दौरान पति दीप सागर बंजारे से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। घटना के बाद गांव और क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।






