जशपुर में ‘जिंदा लाश’ का रहस्य, हत्या कांड में बड़ा उलटफेर — मृत घोषित युवक मिला जीवित

✍️ भागीरथी यादव 

 

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पुलिस जांच बल्कि पूरे आपराधिक तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरनानगर के तुरीटोंगरी में करीब दो महीने पहले मिले अधजले शव की जिस युवक के रूप में पहचान हुई थी, वह युवक अब जिंदा पाया गया है। मृत घोषित किया गया सीमित खाखा झारखंड के हजारीबाग क्षेत्र में मजदूरी करते हुए जीवित मिला, जिससे पूरा मामला रहस्य और सनसनी में बदल गया है।

दरअसल, 18 अक्टूबर को सिटी कोतवाली जशपुर को सूचना मिली थी कि तुरीटोंगरी इलाके में एक गड्ढे में अज्ञात युवक का अधजला शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हत्यात्मक पाए जाने के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) और 238(क) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

शव का अधिकांश हिस्सा जला हुआ होने के कारण उसकी पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पहचान के लिए शव के फोटो आसपास के थानों में भेजे गए, गुमशुदा व्यक्तियों की सूची खंगाली गई और मुखबिर तंत्र व टेक्निकल टीम को सक्रिय किया गया। इसी दौरान जानकारी मिली कि ग्राम सिटोंगा निवासी युवक सीमित खाखा मजदूरी के लिए झारखंड गया था और काफी समय से लापता है।

इसके बाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव की शिनाख्त कराई गई। परिजनों ने अधजले शव को सीमित खाखा बताते हुए पहचान स्वीकार कर ली। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कथन न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए गए, जिसमें उन्होंने हत्या करना स्वीकार किया। यह प्रक्रिया पुलिस की अनुपस्थिति में संपन्न हुई।

लेकिन कहानी में चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब हाल ही में सीमित खाखा खुद अपने गांव सिटोंगा लौट आया। उसे जिंदा देखकर परिवार के लोग सन्न रह गए। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। पूछताछ में सीमित खाखा ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से झारखंड के हजारीबाग क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था और उसे इस पूरे घटनाक्रम की कोई जानकारी नहीं थी।

इस खुलासे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि तुरीटोंगरी में मिला अधजला शव आखिर किसका था? वहीं पुलिस द्वारा की गई पहचान, आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायिक प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि वास्तविक मृतक की पहचान के लिए राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई है। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पूर्व में कार्रवाई की गई थी, लेकिन अब नए तथ्य सामने आने के बाद प्रकरण की जांच नए सिरे से की जा रही है और वैधानिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई होगी।

फिलहाल जशपुर का यह मामला ‘जिंदा लाश’ के रहस्य के रूप में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी