
अभनपुर। थाना अभनपुर क्षेत्र के ग्राम भरेंगाभाठा से नवागांव जाने वाली सड़क किनारे मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पहचान करते हुए हत्या में शामिल एक महिला और विधि के साथ संघर्षरत दो बालकों सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, मुरूम खदान में दफन शव मिलने की सूचना पर अभनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतक के गले पर गहरा वार किया गया था, जिससे श्वासनली को गंभीर क्षति पहुंची। साथ ही, मृतक को अधमरी हालत में ही दफन कर दिया गया था, जिससे उसकी मौत हुई। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना तेज की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्याम सुंदर सोनी, सुमित कोसले, सावित्री साहू और दो विधि-विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि श्याम सुंदर सोनी और सावित्री साहू के बीच प्रेम संबंध था। 16 मार्च की रात श्याम सुंदर सोनी, सावित्री के घर पहुंचा, जहां पहले से मौजूद नितेश बत्रा को देखकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
इसके बाद श्याम सुंदर सोनी ने अपने साथियों को बुलाया और सभी ने मिलकर नितेश बत्रा को ऑटो में बैठाकर खोरपा होते हुए खट्टी-ढोढ़रा के बीच एक तालाब के पास ले गए। वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और गमछे से गला घोंटकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे परसुलीडीह और भरेंगाभाठा के बीच स्थित मुरूम खदान में ले जाकर जिंदा ही दफना दिया और फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी, ऑटो वाहन सहित अन्य सामान जब्त किया है। मामले में संबंधित धाराएं जोड़कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार आरोपी माइकल सैनी की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही
