
महासमुंद। मॉडर्न पेंटाथलॉन ऑफ इंडिया एवं मध्यप्रदेश मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन द्वारा आयोजित नेशनल मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप 2025 का आयोजन इंदौर (मध्यप्रदेश) में 5 से 7 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 20 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें महासमुंद जिले के भोरिंग और तुमगांव क्षेत्र के 8 प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल हैं।
शुक्रवार को ये सभी खिलाड़ी इंदौर के लिए रवाना हुए। शामिल खिलाड़ियों में अभिषेक निर्मलकर (पिता विजय कुमार निर्मलकर), अभिषेक नेहरू (पिता सुनील नेहरू), जगदीश धीवर (पिता पुरन लाल धीवर), ममता धीवर (पिता पुरन लाल धीवर), गीतांजलि साहू (पिता अश्वनी साहू), मनीष ढीढ़ी (पिता उदेश्यम ढीढ़ी), निवेश मन्नाडे (पिता हीरा लाल मन्नाडे) एवं आर्यन प्रधान (पिता वीरेंद्र प्रधान) का नाम शामिल है।
टीम के साथ प्रशिक्षक सुनील पॉल और दिलीप विश्वकर्मा भी मौजूद रहेंगे।
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष पंकज चंद्राकर, सचिव डॉ. सुनील कुमार भोई, प्रमोद ठाकुर, दिलीप, रवि धनगर, हर्ष शर्मा, जितेंद्र चंद्राकर, राकेश प्रधान, टी. निंगराज रेड्डी, दिनेश तांडी, जगदीश धीवर, लिशांसु साहू, शुभांश शर्मा, ओंकार निषाद सहित समस्त जिला संघ पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।
खिलाड़ियों ने कहा कि वे जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए पूर्ण उत्साह और लगन के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे।






