राजनांदगांव में नक्सली मुठभेड़: एमपी पुलिस के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद, संयुक्त ऑपरेशन जारी

✍️ भागीरथी यादव

 

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र के कौहापानी जंगल में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान तेज कर दिया है।

सुबह-सुबह घात लगाकर हमला

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम बुधवार सुबह नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और दोनों तरफ से लंबे समय तक गोलीबारी चलती रही।

फायरिंग के दौरान इंस्पेक्टर आशीष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उनके पेट, सीने और पैर में कई गोलियां लगी थीं।

नक्सलियों की मौजूदगी पर खुफिया इनपुट के बाद शुरू हुआ था अभियान

राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने बताया कि एमएमसी (महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) जोन में नक्सलियों की सक्रिय मौजूदगी की पुष्टि के बाद यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा था। अचानक हुई फायरिंग में इंस्पेक्टर आशीष शर्मा बुरी तरह घायल हो गए और बाद में शहीद हो गए।

विधायक भी पहुंचीं अस्पताल, परिजनों को दी जाएगी सूचना

डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल अस्पताल पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के रहने वाले थे। प्रशासन द्वारा परिजनों को सूचना देकर शव पैतृक गांव भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

नक्सल ऑपरेशन पर सवाल भी उठे

विधायक ने मुठभेड़ में शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए नक्सल उन्मूलन अभियान की सराहना की, लेकिन यह भी कहा कि कई बार ऑपरेशन के दौरान आदिवासी समुदाय के निर्दोष लोगों पर कार्रवाई की शिकायतें मिलती हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।

फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन और भी मजबूत कर दिया है। मुठभेड़ क्षेत्र में नक्सलियों की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 मार्च को मृतका के भाई सहलू राम ने थाना सन्ना में बहन के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्या के संकेत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग में कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होना पाया गया। जांच में सामने आया कि 5 मार्च को घर में विवाद के बाद मृतका के पति ठूपन राम, सौतन फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर जादू-टोना के शक में उसे झोपड़ी में ले जाकर हमला किया। आरोपियों ने लकड़ी का डंडा गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया गया। पुलिस ने मामले में ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह