ना जान ना पहचान और हो गया धमकाने का झूठा मुकदमा दर्ज, राजनीतिक द्वेष की भेंट चढ़ रहे भाजयुमो नेता बद्री अग्रवाल

लोकसदन

कोरबा:- जिले में तेज तर्रार युवा नेता और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बद्री अग्रवाल इन दिनों उपेक्षा का शिकार हो रहे है, 8 जनवरी 2023 कांग्रेस शासन काल के वीडियो को वायरल कर राजनीतिक द्वेष के तहत बिना जांच किए एफआईआर दर्ज करवाया गया है |

 

भाजयुमो नेता बद्री अग्रवाल ने बताया कि मैं सुबह नवभारत समाचार पत्र पढ़ने से मुझे ज्ञात हुआ कि किसी पोड़ीबाहर निवासी रंजित पटेल नामक किसी व्यक्ति ने धमकाने का आरोप पर सिविल लाइन थाना में अपराध दर्ज हुआ है, मैं किसी रंजीत पटेल नामक व्यक्ति को नही जानता हूँ, ना कभी मिला हूं, ना कभी किसी भी माध्यम से उससे मेरी कोई बात हुई है, उक्त वायरल वीडियो 8 जनवरी 2023 का है जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, अभी भाजपा संगठन में नियुक्तियों का समय चल रहा है इसको देखते हुए उक्त वीडियो को अब वायरल किया जा रहा है कही न कही ये द्वेष पूर्ण राजनीति की साजिश है छवि धूमिल करने की साजिश है |

 

*बद्री अग्रवाल ने कोरबा एसपी से की लिखित शिकायत*

 

पोड़ीबहार निवासी रंजीत पटेल के द्वारा मनगढ़त झूठा एफआईआर दर्ज कराया गया जिससे मेरी प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुंचाई गई हैं |

 

बद्री अग्रवाल वर्तमान समय में पितृमोक्षार्थ कार्य के लिए गया बिहार में है, ऐसे में रंजीत पटेल को धमकाने का प्रश्न ही उत्पन्न नही होता है, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रतिष्ठा को धूमिल करने की नियत से एफआईआर दर्ज करवाया गया है जिससे मै मानसिक और शारीरिक रूप से पीड़ित होना बताया और उचित न्याय करने की मांग की है |

  • Related Posts

    सकरी पुलिस ने हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, मामूली विवाद बना मौत की वजह

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। थाना सकरी क्षेत्र में हुए हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के चलते दोस्तों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, 14 मार्च 2026 को संबलपुरी निवासी कृष्णा कौशिक ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बड़े भाई सतीश कौशिक की अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई है। मामले में मर्ग कायम कर अपराध क्रमांक 254/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान संदेहियों के रूप में राकेश कौशिक उर्फ छोटू (38) और गणेश कौशिक (36), दोनों निवासी संबलपुर, घटना के बाद से फरार थे। 16 मार्च को बीट आरक्षकों को सूचना मिली कि दोनों आरोपी ग्राम पांड क्षेत्र में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें मेण्ड्रा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन वे मृतक सतीश कौशिक के साथ शराब पीने गए थे। नशे की हालत में मृतक द्वारा गाली-गलौच करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों भाइयों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान सतीश को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार होकर अलग-अलग स्थानों पर छिपे हुए थे और बाहर भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता और बीट स्टाफ की मुस्तैदी से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस की टीम और बीट आरक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से मामले का शीघ्र खुलासा संभव हो सका।

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत करने वाले दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो धारदार लोहे के चाकू जब्त किए हैं। वहीं क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को महाराणा प्रताप चौक, तालापारा के पास दो युवक राहगीरों को धारदार लोहे का चाकू दिखाकर डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो नग लोहे के धारदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में शेरा मिरी (33 वर्ष), पिता झुराराम निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा तथा अभिषेक दिवाकर (24 वर्ष), पिता होरीलाल निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। इसके अलावा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमन बघेल (23 वर्ष), पिता बाबूराम तथा मुकेश पुरी गोस्वामी (24 वर्ष), पिता लक्ष्मण पुरी, दोनों निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    अन्य खबरे

    बिलासपुर में बकरी-बकरा चोरी का बड़ा खुलासा, CCTV से पकड़े गए शातिर चोर!

    बिलासपुर में बकरी-बकरा चोरी का बड़ा खुलासा, CCTV से पकड़े गए शातिर चोर!

    आईएएस रवि मित्तल की पीएमओ में नियुक्ति, ACC ने दी मंजूरी

    आईएएस रवि मित्तल की पीएमओ में नियुक्ति, ACC ने दी मंजूरी

    वन विभाग में निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, अनियमितता के आरोपों से मचा हड़कंप

    वन विभाग में निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, अनियमितता के आरोपों से मचा हड़कंप

    दीपका-पाली मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, मौके पर मौत

    दीपका-पाली मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, मौके पर मौत

    छेड़छाड़ के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    छेड़छाड़ के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    कटघोरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच के निर्देश

    कटघोरा क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों पर सख्ती, ड्राइवरों के लाइसेंस जांच के निर्देश