
📍 एमसीबी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ एमसीबी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर कर्मचारियों ने “मोदी की गारंटी” में किए गए वादों को पूरा करने की मांग दोहराई।
कर्मचारी संघ ने कहा कि घोषणा पत्र में स्पष्ट उल्लेख था कि 100 दिनों के भीतर नियमितीकरण और ग्रेड पे जैसी मूलभूत माँगें पूरी होंगी, लेकिन अब तक ये लागू नहीं की गई हैं। संघ ने मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे इन मांगों को उपहार स्वरूप पूरा करें।
इस अवसर पर एनएचएम कर्मचारियों ने न केवल अपनी मांगें रखीं बल्कि सामाजिक सरोकार भी निभाया। वे वृद्धाश्रम पहुँचे और वहाँ फल एवं मिष्ठान वितरित कर बुजुर्गों के साथ जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं।
कर्मचारी संघ ने साफ किया है कि हड़ताल केवल लिखित आश्वासन मिलने पर ही समाप्त होगी, मौखिक भरोसे पर नहीं।






